
Bhopal , 4 मार्च . Madhya Pradesh की राजधानी Bhopal स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मरीज की मौत पर परिजन और परिचित भड़क उठे. उन्होंने हंगामा किया और Police पर पथराव भी किया.
जानकारी के अनुसार, राजधानी के आनंद नगर स्थित लक्ष्मी अस्पताल में Tuesday की रात को लक्ष्मण नामक व्यक्ति को पेट में दर्द होने की शिकायत पर उपचार के लिए लाया गया था. उसकी हालत गंभीर थी मगर Wednesday को उसकी मौत हो गई.
इस पर परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ कर दी. मरीज के परिजनों द्वारा किए गए हंगामे की जानकारी अस्पताल प्रबंधन ने Police को दी. Police बल मौके पर पहुंचा तो मरीज के परिजनों ने Police पर पथराव कर दिया. इस पथराव में एक Police जवान घायल भी हुआ है.
हालत बिगड़ने पर अन्य क्षेत्रों के Police बल को भी मौके पर बुलाया गया और बल प्रयोग कर कई लोगों को हिरासत में लिया गया है. मृतक के परिजनों का आरोप है कि मरीज के इलाज में न केवल देरी की गई बल्कि लापरवाही की गई, जिसके चलते जान नहीं बचाई जा सकी.
इतना ही नहीं, अस्पताल में स्टाफ भी नहीं था और इसीलिए यह गुस्सा बढ़ गया. Police ने अस्पताल में तोड़फोड़ तथा पथराव करने को लेकर मामला दर्ज कर लिया है. वहीं दूसरी ओर, मृतक युवक का पोस्टमार्टम कराया गया.
–
एसएनपी/डीएससी