पटियाला हाउस कोर्ट ने दाऊद के करीबी सलीम डोला को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा

New Delhi, 28 अप्रैल . अंतरराष्ट्रीय सरगना दाऊद इब्राहिम के करीबी और ड्रग सिंडिकेट के प्रमुख सदस्य सलीम डोला को पटियाला हाउस कोर्ट ने दो दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया. उसे जज के सामने पेश किया गया था.

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कोर्ट को बताया कि सलीम डोला को Mumbai ले जाना है, क्योंकि इसके खिलाफ Mumbai में केस दर्ज है. तस्कर सलीम डोला को तुर्किए के इस्तांबुल से एक संयुक्त ऑपरेशन के तहत गिरफ्तार कर India लाया गया है.

एनसीबी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला को तुर्किये से India वापस लाया है. दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचते ही एनसीबी ने उसे अपनी कस्टडी में ले लिया.

बता दें कि सलीम डोला Mumbai का रहने वाला है. वह लंबे समय से भारतीय एजेंसियों की पकड़ से बाहर था. उसके खिलाफ India में कई ड्रग तस्करी के मामले दर्ज हैं और वह फरार चल रहा था. मार्च 2024 में India के अनुरोध पर इंटरपोल द्वारा उसके खिलाफ रेड नोटिस भी जारी किया गया था.

वहीं, इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने India के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा तुर्किए से ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला को वापस लाने की कार्रवाई की सराहना की. उन्होंने कहा कि देश में ड्रग माफिया और नार्को सिंडिकेट के खिलाफ Government की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लगातार जारी है और इस दिशा में एजेंसियां मजबूती से काम कर रही हैं.

अमित शाह ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि India के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने तुर्किए से कुख्यात ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला को वापस लाने में एक बड़ी सफलता हासिल की है. मोदी Government के ड्रग कार्टेल को पूरी तरह से खत्म करने के मिशन के तहत हमारी नार्को रोधी एजेंसियों ने वैश्विक एजेंसियों के एक मजबूत नेटवर्क के जरिए सीमाओं के पार भी अपनी पकड़ बना ली है. अब वे कहीं भी छिप जाएं, ड्रग सरगनाओं के लिए कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है.”

डीकेपी/

Leave a Comment