
New Delhi, 6 दिसंबर . पतंजलि ग्रुप और रूस Government के बीच दिल्ली में एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है. पतंजलि ग्रुप की तरफ से स्वामी रामदेव और रूस Government की ओर से भारत-रूस व्यापार परिषद के अध्यक्ष एवं रूस के वाणिज्य मंत्री सर्गेई चेरेमिन ने इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए.
स्वामी रामदेव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह समझौता स्वास्थ्य एवं आरोग्य को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य पर्यटन, कुशल मानव संसाधनों के आदान-प्रदान और अनुसंधान संबंधी पहलों पर केंद्रित है. उन्होंने कहा कि रूस में लोग योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की सराहना करते हैं और सक्रिय रूप से इनका अभ्यास करते हैं.
उन्होंने आगे कहा कि हमारा प्रमुख लक्ष्य ऋषियों के इस आरोग्य विज्ञान को दुनियाभर के लगभग 200 देशों तक पहुंचाना है, जिसमें रूस प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करेगा.
इस समझौते का प्रमुख उद्देश्य रूस में पतंजलि की आरोग्य सेवाओं का विस्तार करना है. रूस के साथ मिलकर बुढ़ापे को रोकने और दीर्घायु पर गहन शोध किया जाएगा, जिससे गंभीर बीमारियों का मानव शरीर में प्रकट होने से वर्षों पहले ही पता लगाया जा सकेगा. दूसरा उद्देश्य India के आध्यात्मिक ज्ञान, संस्कृति, योग, आयुर्वेद और अमूल्य विरासत को रूस के साथ साझा करना है. इस उद्देश्य के लिए India की सांस्कृतिक और ऋषि परंपराओं को रूस ले जाया जाएगा.
उन्होंने कहा कि इस समझौते का तीसरा उद्देश्य रूस को India से कुशल श्रमिक और प्रशिक्षित योगी उपलब्ध कराना है. Prime Minister कौशल विकास योजना के तहत पतंजलि एकमात्र निजी भागीदार है, जिसने दो लाख से ज्यादा लोगों को प्रशिक्षित किया है.
रामदेव ने कहा कि पतंजलि रूस को कुशल योगी और प्रशिक्षित कर्मचारी उपलब्ध कराएगी. इसके अतिरिक्त, इस समझौते के तहत रूस में प्रमुख भारतीय ब्रांडों और India में रूसी ब्रांडों का प्रचार किया जाएगा. विश्वस्तरीय पतंजलि ब्रांड को रूस ले जाया जाएगा, जिससे रूसी नागरिक पतंजलि के उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों का लाभ उठा सकेंगे.
स्वामी रामदेव ने कहा कि India और रूस मित्र राष्ट्र हैं. आजादी से पहले से ही India का रूस के साथ भावनात्मक जुड़ाव रहा है, जो आज भी कायम है. India के लोग रूसी President व्लादिमीर पुतिन को एक सशक्त वैश्विक नेता मानते हैं और दुनिया उनके साहस, वीरता और पराक्रम से भली-भांति परिचित है.
उन्होंने कहा कि कुछ प्रभावशाली लोग India और रूस की मित्रता से नाखुश हैं, लेकिन रूस हर परिस्थिति में India का मित्र था, है और रहेगा. आध्यात्मिक, धार्मिक, आर्थिक, Political और सामाजिक दृष्टिकोण से India और रूस अभिन्न मित्र हैं और आगे भी रहेंगे.
इस अवसर पर सर्गेई चेरेमिन ने कहा कि रूस पतंजलि के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत करेगा. पतंजलि के योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाकर उनका उद्देश्य रूस के लोगों की जीवनशैली में बदलाव लाना और उन्हें स्वस्थ एवं निरोगी बनाना है.
–
एमएस/एबीएम