दुबई से दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्री बोले, हालात अब थोड़े बेहतर, सरकार कर रही मदद

New Delhi, 15 मार्च . Dubai से भारतीयों को लेकर हवाई जहाज Sunday सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा. दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने वाले यात्रियों ने बताया कि Dubai में हालांकि मिसाइल गतिविधि हो रही है, लेकिन उनको रोका जा रहा है. परिणामस्वरूप, अत्यधिक भय का माहौल नहीं है.

एयरपोर्ट पहुंचे Odisha के संजय मलिक ने कहा, “Dubai में हालात अभी सामान्य हैं. दुकानें और होटल सहित अन्य संस्थान खुले हुए हैं. कुछ जगह पर हमले हो रहे हैं, लेकिन उसका प्रभाव हम लोगों पर नहीं हो रहा था.”

एक यात्री ने कहा, “Dubai में स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण है. मैं वहीं रहता हूं और वहां हमले हुए हैं, हालांकि Dubai की रक्षा प्रणाली बहुत मजबूत है. अभी तक Dubai में कोई घायल नहीं हुआ है. मुझे घर के सामने से मिसाइलें दिखती थीं.”

एक महिला यात्री ने कहा, “Dubai में कोई गंभीर बात नहीं है. बस अलर्ट के दौरान थोड़ी असुविधा होती है.” एक अन्य यात्री ने कहा, “हालात अब थोड़े बेहतर हैं. सब कुछ सामान्य है.”

Dubai से दिल्ली पहुंचे एक यात्री का कहना है, “यह वैसा नहीं है जैसा हम खबरों में देखते हैं. वहां की स्थिति काफी बेहतर है और Government बहुत सहायता प्रदान करती है.”

मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के कारण फ्लाइट संचालन पर बुरा असर पड़ा है. कई देशों से उड़ानों को रद्द कर दिया गया है. वहीं, विभिन्न देशों में फंसे भारतीयों को सुरक्षित लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.

जम्मू-कश्मीर छात्र संघ के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खुएहामी Dubai होते हुए आर्मेनिया से India आ रहे छात्रों का स्वागत करने के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पहुंचे. उन्होंने कहा, पिछले दो हफ्तों में ईरान और इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष के कारण मध्य पूर्व में किस तरह की स्थिति पैदा हो गई है. इस दौरान India में हमारे भारतीय नागरिक और पर्यटक वहीं फंसे रहे. वे बेहद चिंतित, भयभीत और परेशान थे, क्योंकि लगातार विस्फोट हो रहे थे और हर जगह हवाई हमले हो रहे थे.”

ओपी/वीसी

Leave a Comment