‘मेलोडी’ गिफ्ट पर पारले प्रोडक्ट्स ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद

New Delhi, 20 मई . Prime Minister Narendra Modi द्वारा इटली की Prime Minister जॉर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट किए जाने का वीडियो social media पर जबरदस्त वायरल हुआ. इस वायरल मोमेंट के बाद मेलोडी बनाने वाली कंपनी पारले प्रोडक्ट्स ने Prime Minister मोदी का खास अंदाज में धन्यवाद किया है.

दरअसल, जॉर्जिया मेलोनी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें पीएम मोदी उन्हें ‘मेलोडी’ टॉफी का पैकेट देते नजर आए. वीडियो में मेलोनी मुस्कुराते हुए कहती हैं, “प्राइम मिनिस्टर मोदी ब्रॉट अस अ गिफ्ट, ए वेरी वेरी गुड टॉफी.” इसके बाद दोनों नेता साथ में ‘मेलोडी’ कहते हैं. यह वीडियो कुछ ही घंटों में इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया.

वीडियो के वायरल होते ही पारले प्रोडक्ट्स ने भी अपने आधिकारिक social media अकाउंट्स पर प्रतिक्रिया दी. कंपनी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “Prime Minister Narendra Modi का धन्यवाद, जिन्होंने पारले मेलोडी को वैश्विक मंच तक पहुंचाया. यह हम सभी के लिए गर्व का पल है कि India की पसंदीदा टॉफी अब सीमाओं के पार भी साझा की जा रही है.”

कंपनी ने इंस्टाग्राम पर भी यह वीडियो शेयर किया और कैप्शन लिखा, “1983 से रिश्तों में मिठास घोलते हुए.”

social media पर यह ‘मेलोडी मोमेंट’ रिकॉर्ड तोड़ चर्चा का विषय बन गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के इस हल्के-फुल्के पल वाले वीडियो को कुछ ही घंटों में 100 मिलियन यानी 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल गए. इंटरनेट यूजर्स इस वीडियो को लगातार शेयर कर रहे हैं और ‘पारले’ व ‘मेलोडी’ जैसे शब्द गूगल और ‘एक्स’ पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले की-वर्ड्स में शामिल हो गए.

दिलचस्प बात यह रही कि इस वायरल वीडियो का असर शेयर बाजार में भी देखने को मिला. ‘पारले इंडस्ट्रीज’ के शेयर में तेजी आ गई और उसका स्टॉक अपर सर्किट तक पहुंच गया, जबकि मेलोडी टॉफी बनाने वाली कंपनी पारले प्रोडक्ट्स एक अलग और अनलिस्टेड कंपनी है.

फिलहाल, पीएम मोदी और मेलोनी का यह ‘मेलोडी मोमेंट’ दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है.

वीकेयू/एबीएम

Leave a Comment