
Bhopal , 13, अगस्त Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 231वीं पुण्यतिथि पर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि राज्य Government जल्दी ही पाल-गड़रिया समाज के बोर्ड का गठन करेगी. राजधानी के रवींद्र भवन में आयोजित पुण्य स्मृति कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करते हुए कहा कि राज्य में पाल-गड़रिया समाज के बोर्ड का गठन करेगी.
इस मौके पर Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि पुण्य श्लोका लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर मालवा की ऐसी शासिका थीं, जिनके माध्यम से मध्यप्रदेश और देश गौरवान्वित होता है. उन्होंने अपने शासनकाल में सुशासन के प्रतिमान स्थापित किए थे. राज्य Government ने राजवाड़ा में कैबिनेट बैठक कर देवी अहिल्याबाई को स्मरण किया. वे सुशासन की प्रतिमूर्ति थीं.
उन्होंने कहा कि पुण्य श्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की सेवा, साधना, न्याय, त्याग सहित जीवन के प्रत्येक पक्ष के आधार पर सेवा, सुशासन, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के साथ सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है. यादव ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में राज्य Government सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र के साथ कार्य कर रही है. पाल-गड़रिया समाज गोपाल कृष्ण के वंशज हैं.
उन्होंने कहा कि राज्य Government शीघ्र ही पाल-गड़रिया समाज के बोर्ड का गठन करेगी, ताकि समाज के लोगों को समुचित प्रतिनिधित्व मिले. Government गड़रिया समाज के सुख-दुख और कल्याण के लिए सदैव तत्पर है. प्रदेश की आर्थिक समृद्धि के लिए दूध उत्पादन और पशुपालन को प्रोत्साहित किया जा रहा है.
–
एसएनपी/पीएम