सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान की धमकी गलत, आतंक की वजह से रिश्ते खराब : तारिक अनवर

New Delhi, 14 अगस्त . कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने Friday को कई Political और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भाजपा और केंद्र Government पर निशाना साधा. उन्होंने राहुल गांधी की ओर से इटली की Prime Minister जॉर्जिया मेलोनी पर की गई कथित टिप्पणी को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेने की सलाह दी. साथ ही, उन्होंने Pakistan की ओर से सिंधु जल संधि को लेकर दी जा रही धमकियों पर भी प्रतिक्रिया दी.

राहुल गांधी द्वारा मेलोनी को लेकर की गई टिप्पणी पर भाजपा नेताओं की आलोचना के बारे में पूछे जाने पर तारिक अनवर ने कहा कि इस मामले को बहुत गंभीरता से लेने की आवश्यकता नहीं है. संभव है कि राहुल गांधी ने यह बात बातचीत के दौरान मजाकिया या हल्के अंदाज में कही हो. मैं मौके पर मौजूद नहीं था, इसलिए पूरी तरह से इस बारे में कुछ नहीं कह सकता. हालांकि, लोगों से जो उन्होंने सुना है, उसके आधार पर मुझे लगता है कि राहुल गांधी ने यह टिप्पणी हल्के-फुल्के अंदाज में की थी.

राहुल गांधी की ओर से आरएसएस को लेकर की गई टिप्पणी पर अनवर ने कहा कि आरएसएस की भूमिका को लेकर इतिहास में दर्ज तथ्यों को देखा जाना चाहिए. आजादी के आंदोलन में जब देश को बलिदान और कुर्बानी की जरूरत थी, उस समय आरएसएस की भूमिका पर सवाल उठते रहे हैं.

Pakistan के Prime Minister शहबाज शरीफ द्वारा ट्रंप की तारीफ किए जाने और भारत-Pakistan के बीच संघर्ष में अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मध्यस्थता कराए जाने के दावे पर उन्होंने कहा कि Pakistan के Prime Minister का यह कहना है कि ट्रंप की मध्यस्थता के कारण India और Pakistan के बीच युद्ध रुका. ऐसे में India Government को इस दावे का जवाब देना चाहिए. जब Pakistan के Prime Minister सार्वजनिक तौर पर ऐसी बात कह रहे हैं तो Prime Minister को सामने आकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए. उन्हें बताना चाहिए कि Pakistan की ओर से किया जा रहा दावा सही है या नहीं.

सिंधु जल संधि को लेकर Pakistan की ओर से India को दी जा रही धमकियों के सवाल पर अनवर ने कहा कि India ने जो कदम उठाए हैं, उसके पीछे एक कारण है. उन्होंने Pakistan पर लगातार आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया.

अनवर ने कहा कि Pakistan की ओर से लगातार होने वाली आतंकवादी घटनाओं के कारण दोनों देशों के संबंधों को सामान्य बनाए रखना India के लिए मुश्किल हो गया है. उन्होंने हाल में कश्मीर में हुई घटना का भी जिक्र किया, जिसमें निर्दोष लोगों की जान गई.

भाजपा नेताओं द्वारा राहुल गांधी को असफल कमीडियन बताए जाने पर तारिक अनवर ने कहा कि भाजपा और आरएसएस की ओर से राहुल गांधी को लेकर इस तरह की टिप्पणियां पहली बार नहीं की जा रही हैं. भाजपा और आरएसएस शुरुआत से ही राहुल गांधी की छवि और उनकी शख्सियत को लेकर गलत बातें और अफवाहें फैलाते रहे हैं.

पीएसके/एबीएम

Leave a Comment