
जम्मू, 16 दिसंबर . पहलगाम आतंकी हमले को लेकर एनआईए ने Monday को सात आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की. इसे लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने Tuesday को कहा कि एनआईए की चार्जशीट में Pakistan के आतंकी सहयोग को लेकर मजबूत सबूत है.
जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने से बात करते हुए कहा, “जांच में बहुत सारी चीजें सामने आई हैं. चार्जशीट से पता चला है कि Pakistanी लश्कर-ए-तैयबा और उनका लोकल फ्रंट टीआरएफ की ही साजिश थी. उसने इस आतंकी हमले की प्लानिंग की और बाद में इसे पूरा किया.”
पूर्व डीजीपी ने कहा, “टीआरएफ और लश्कर-ए-तैयबा ने पहलगाम आतंकी हमले को कराया. उसके बाद साजिद भट्ट, जो उनका हैंडलर था, जिसने Pakistan में बैठकर सारी प्लानिंग की, उसको मुख्य आरोपी बनाया गया है. ‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत तीन Pakistanी आतंकी मारे गए. दो लोकल भी थे, जिन्होंने आतंकियों को पहलगाम में पनाह दी थी और रेकी कराने में मदद की थी. चार्जशीट में उनका नाम भी है. चार्जशीट में पूरे सबूत के साथ चीजें बताई गई हैं.”
उन्होंने जैश-ए-मोहम्मद का सरगना और दुर्दांत आतंकी मसूद अजहर के वायरल वीडियो पर कहा, “वीडियो में मसूद रो रहा है और याद कर रहा है कि कोट भलवाल जेल में किस तरह से उसकी पिटाई हुई थी. यह उस वक्त की घटना है, जब वह जेल में था. मैं उस वक्त डीआईजी, जम्मू था. आतंकियों ने जेल के अंदर से टनल निकालने की कोशिश की थी. अजहर मसूद और उसके Pakistanी साथी जेल से भागना चाहते थे, लेकिन इससे पहले कि यह टनल पूरा होता, वे पकड़े गए.”
एसपी वैद ने बताया, “उन्होंने जेल में बहुत दादागिरी मचाई हुई थी, Pakistan उसे किसी तरीके से जेल से निकालना चाहता था. Pakistan ने 7 आतंकियों के एक ग्रुप को जेल में बंद कैदियों को भगाने के लिए भेजा था. आतंकी जेल पर अटैक करके सभी Pakistanियों को छुड़ाने वाले थे. आतंकी अपने नापाक इरादे में कामयाब होते, उससे पहले हमें इसकी खबर मिल गई थी. जम्मू-कश्मीर Police और सुरक्षाबलों ने मिलकर सभी सातों आतंकियों को एनकाउंटर में मार गिराया था. आतंकियों के पास से एक नक्शा भी मिला था, जो जेल का था.”
–
एससीएच/डीकेपी