
श्रीगंगानगर, 27 मार्च . Rajasthan के श्रीगंगानगर जिले में Police ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक लंबे समय से Pakistan स्थित आतंकी शहजाद भट्टी के संपर्क में था.
थाना प्रभारी गुरमेल सिंह बराड़ के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाशदीप (19) पुत्र पीरा सिंह, के रूप में हुई है, जो केसरीसिंहपुर का निवासी है और वर्तमान में चक केरा में रह रहा था. आरोपी आकाशदीप लंबे समय से Pakistan स्थित आतंकी शहजाद भट्टी के संपर्क में था. वह इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे social media प्लेटफॉर्म के जरिए लगातार उससे बातचीत कर रहा था.
उन्होंने बताया कि Police जांच में सामने आया है कि आरोपी ने आतंकी के निर्देश पर कई संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले स्थानों की रेकी की और उनके वीडियो बनाकर Pakistan भेजता था और उसके एवज में राशि लिया करता था.
Police ने आरोपी के कब्जे से रियलमी कंपनी का एक मोबाइल फोन जब्त किया है, जिसमें संदिग्ध गतिविधियों के कई सबूत मिले हैं. मोबाइल की जांच में पाया गया कि आरोपी की इंस्टाग्राम आईडी थी. आरोपी आकाशदीप आईडी के जरिए India और Pakistan के लोगों के बीच वॉइस चैट और सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा रहा था. साथ ही, +92 कोड वाले नंबरों पर जानकारी साझा करने के प्रमाण भी मिले हैं.
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से आतंकी शहजाद भट्टी के साथ अपनी फर्जी तस्वीरें तैयार कीं और उन्हें social media पर पोस्ट किया. व्हाट्सएप चैट में भी आरोपी की ओर से Pakistan के नंबर पर संपर्क करने और जवाब मिलने के संकेत मिले हैं.
पूछताछ के दौरान आकाशदीप ने स्वीकार किया कि उसने आतंकी के कहने पर पंजाब, Rajasthan , दिल्ली, चंडीगढ़ और Haryana के अंबाला समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी की थी. उसने इन स्थानों के वीडियो बनाकर व्हाट्सएप के माध्यम से Pakistan भेजे और वहां तक पहुंचने के रास्तों की जानकारी भी साझा की.
Police को संदेह है कि आरोपी के तार अंबाला में बरामद आरडीएक्स, आईईडी और अन्य विस्फोटक सामग्री से भी जुड़े हो सकते हैं, जिन्हें ड्रोन के जरिए Pakistan से India भेजा गया था. फिलहाल Police आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है.
–
एसएके/एएस