पाकिस्तानी क्रिकेटर निदा डार ने प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी का ऐलान किया

New Delhi, 18 जून . Pakistan महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान निदा डार ने क्रिकेट से अनिश्चितकालीन विराम लेने के बाद पेशेवर क्रिकेट में वापसी की है. निदा ने Thursday को social media के जरिए अपनी वापसी की घोषणा की है.

Pakistan के लिए 272 मैच खेल चुकीं बॉलिंग ऑलराउंडर निदा डार ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “खुद पर ध्यान देने और अपनी ताकत वापस पाने के लिए समय निकालने के बाद, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं वापस आ गई हूं और एक बार फिर Pakistan क्रिकेट टीम के लिए उपलब्ध हूं.”

उन्होंने आगे कहा, “मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने, कड़ी मेहनत करने और जब भी टीम को मेरी जरूरत हो, योगदान देने के लिए तैयार हूं. इस सफर में मेरा साथ देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद.”

निदा डार आखिरी बार यूएई में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप में Pakistan की तरफ से खेली थीं, जिसके बाद उन्हें Pakistan क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से हटा दिया गया था.

निदा डार ने 6 मई 2010 को श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच के साथ अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद 6 अक्टूबर 2010 को आयरलैंड के विरुद्ध मैच के साथ अपना वनडे करियर शुरू किया.

Pakistan की तरफ से 112 वनडे मैच खेल चुकीं निदा डार ने 108 विकेट हासिल किए हैं. इसके अलावा, बल्ले से 11 अर्धशतक के साथ 1,690 रन जोड़े हैं. टी20 फॉर्मेट में उन्होंने Pakistan के लिए 144 विकेट निकाले, जबकि बल्लेबाज के तौर पर 7 अर्धशतकों के साथ 2,091 रन बनाए.

निदा डार टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में Pakistan के लिए सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाली महिला गेंदबाज हैं. वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली तीसरी Pakistanी महिला हैं. इस फॉर्मेट में निदा से आगे सना मीर (151) और नाशरा संधू (117) हैं. निदा के पिता ख्वाजा राशिद हसन भी एक क्रिकेटर रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर में 8 फर्स्ट क्लास के अलावा, 9 लिस्ट-ए मैच खेले.

आरएसजी

Leave a Comment