
इस्लामाबाद, 7 दिसंबर . बलूचिस्तान से आए दिन लोगों की हत्या की खबरें सामने आ रही हैं. इस बीच बलूचिस्तान में Pakistanी सेना का ऑपरेशन भी लगातार जारी है. Pakistan सेना ने Sunday को बताया कि दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में एक सुरक्षा ऑपरेशन के दौरान 12 लोग मारे गए. बलूचिस्तान में बीएलए और Pakistanी सेना के बीच झड़प की खबरें भी आई हैं.
सिन्हुआ के अनुसार Pakistan सेना की मीडिया विंग, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा कि सुरक्षा बलों ने प्रांत के कलात जिले में एक इंटेलिजेंस-बेस्ड ऑपरेशन चलाया था. मारे गए लोग इलाके में कई आतंकवादी हमलों में सक्रिय रूप से शामिल थे.
Pakistanी सेना ने यह भी बताया कि मौके से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए गए. आईएसपीआर ने कहा कि घटना के बाद, यह सुनिश्चित करने के लिए कि आसपास कोई और आतंकवादी न बचा हो, एक क्लीयरेंस ऑपरेशन चलाया गया.
सेना ने कहा कि सुरक्षा बल Pakistan में शांति के लिए खतरा पैदा करने की कोशिशों को नाकाम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इससे पहले बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने दावा किया था कि बीएलए ने कई इलाकों में Pakistanी सेना पर हमला किया.
बीएलए ने मस्तुंग, तुर्बत, कोहलू और चामलांग समेत कई इलाकों में Pakistanी सेना पर हमले करने का दावा किया और कहा कि बलूचिस्तान में उसने ‘शोषण करने वाली कंपनियों के सुरक्षाकर्मियों को पकड़कर उनके हथियार जब्त कर लिए.’
बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने कहा कि लड़ाकों ने 1 दिसंबर को मस्तुंग के दश्त इलाके में जालो गंडन में रेलवे ट्रैक साफ करने के दौरान Pakistanी सेना के जवानों पर हमला किया. हमले के दौरान दो Pakistanी जवान मौके पर ही मारे गए और एक अन्य घायल हो गया. घायल जवान भागने में कामयाब रहा.
बीएलए के लड़ाकों ने उसी दिन तुर्बत में पार्क होटल के पास Pakistanी सेना के एक चेकपोस्ट पर ग्रेनेड से हमला किया. इसमें कई लोग मारे गए और संपत्ति को भी काफी नुकसान हुआ.
बीएलए के बयान में कहा गया, “बलूच लिबरेशन आर्मी के लड़ाकों ने कोहलू के सिंहारी इलाके में एक शोषणकारी गैस कंपनी के एक सुरक्षा कैंप पर हमला किया. वहां मौजूद प्राइवेट सुरक्षा कर्मियों को पकड़ लिया गया और उनके हथियार जब्त कर लिए गए. कंपनी के स्थानीय कर्मियों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया.”
–
केके/एबीएम