
लाहौर, 16 अगस्त . Pakistan क्रिकेट बोर्ड ने टी20 एशिया कप और एशियन गेम्स 2026 के लिए Pakistan की 15 सदस्यीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान किया है. टीम की कमान फातिमा सना के हाथों में सौंपी गई है.
फातिमा ने ‘द हंड्रेड’ में बर्मिंघम फीनिक्स के साथ अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए श्रीलंका के हालिया दौरे में खेली गई टी20 इंटरनेशनल सीरीज में हिस्सा नहीं लिया था. वह ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट में खेलने वाली Pakistan की पहली महिला क्रिकेटर बनी थीं.
Pakistan की टी20 इंटरनेशनल टीम में बाएं हाथ की स्पिनर सादिया इकबाल और बल्लेबाज गुल फिरोजा की भी वापसी हुई है. सादिया श्रीलंका दौरे का हिस्सा नहीं थीं, जबकि गुल फिरोजा को हालिया टी20 मैचों से बाहर रखा गया था, लेकिन वह दौरे के वनडे चरण में खेली थीं.
जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों के लिए सादिया, वहीदा अख्तर और नजीहा अल्वी को टीम से बाहर किया गया है और उनकी जगह आलिया रियाज, तस्मिया रुबाब और हुमना बिलाल को शामिल किया गया है. हालांकि, अनुभवी तेज गेंदबाज डायना बेग को दोनों टीमों में जगह नहीं मिली है और वह रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में भी शामिल नहीं हैं.
Pakistan क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अनुसार, राष्ट्रीय टीम Sunday से 25 अगस्त तक लाहौर की नेशनल क्रिकेट एकेडमी में 10 दिन के तैयारी कैंप के लिए इकट्ठा होगी. महिला एशिया कप 28 अगस्त से 13 सितंबर तक खेला जाएगा और सभी मैच Dubai इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होंगे.
Pakistan को हांगकांग-चीन, India और थाईलैंड के साथ ग्रुप ए में रखा गया है. Pakistan की टीम 1 सितंबर को थाईलैंड के खिलाफ अपने एशिया कप अभियान की शुरुआत करेगी. इसके बाद वे 5 सितंबर को टीम की भिड़ंत सात बार की विजेता India और 7 सितंबर को हांगकांग-चीन से होगी.
टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले 10 और 11 सितंबर को खेले जाएंगे. वहीं, खिताबी मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाना है. एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में Pakistanी टीम को थाईलैंड के साथ रखा गया है और वे 17 सितंबर को चौथे क्वार्टर-फाइनल में उनसे भिड़ेंगे. सभी मैच आइची के कोरोगी एथलेटिक पार्क में खेले जाएंगे.
अगर Pakistan 20 सितंबर को होने वाले सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करता है, तो उसका सामना श्रीलंका या मलेशिया से होगा. ब्रॉन्ज और गोल्ड मेडल के मैच 22 सितंबर को होंगे. Pakistan ने एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में 2010 और 2014 में गोल्ड मेडल जीते थे और 2022 में चौथे स्थान पर रहा था.
एसीसी महिला एशिया कप के लिए Pakistan की टीम: फातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, ईमान नसीर, एमान फातिमा, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), नजीहा अल्वी, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, सवाल जुल्फिकार, तूबा हसन, उम्म-ए-हानी, वहीदा अख्तर.
रिजर्व – तस्मिया रुबाब, हुमना बिलाल, महाम अनीस, सदाफ शमास
एशियन गेम्स के लिए Pakistan महिला टीम: फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, आयशा जफर, ईमान नसीर, एमान फातिमा, गुल फिरोजा, हुमना बिलाल, मोमिना रियासत, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), नशरा संधू, सायरा जबीन, सवाल जुल्फिकार, तस्मिया रुबाब, तूबा हसन और उम्म-ए-हानी.
रिजर्व – नतालिया परवेज, वहीदा अख्तर, सादिया इकबाल, सैयदा अरूब शाह, रामीन शमीम.
–
एसएम/एएस