
ढाका, 19 जनवरी . एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बांग्लादेश को यह समझने की जरूरत है कि Pakistan की बढ़ती दखलअंदाजी उसके निहित स्वार्थों से प्रेरित है, जिसका मकसद बांग्लादेश की धरती का इस्तेमाल कर India विरोधी एजेंडे को आगे बढ़ाना है. रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामाबाद बांग्लादेश के भीतर आतंकवाद को बढ़ावा देने के दुष्परिणामों को लेकर चिंतित नहीं दिखता.
रिपोर्ट में कहा गया कि भले ही ढाका इस समय इस्लामाबाद के साथ बढ़ती नजदीकियों का जश्न मना रहा हो, लेकिन उसे सतर्क रहना चाहिए ताकि उसकी जमीन का इस्तेमाल India के खिलाफ आतंकी गतिविधियों के लिए लॉन्च पैड के रूप में न किया जा सके.
यूरेशिया रिव्यू में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, करीब साढ़े पांच दशक पहले Pakistan की सेना ने तत्कालीन पूर्वी Pakistan में ‘ऑपरेशन सर्चलाइट’ नाम से सैन्य अभियान चलाया था. बांग्लादेश की राष्ट्रीय विश्वकोश ‘बांग्लापीडिया’, जिसे 1,450 से अधिक विद्वानों की बौद्धिक कृति बताया जाता है, इस सैन्य कार्रवाई को “25 मार्च 1971 को Pakistanी शासकों के तानाशाही शासन के खिलाफ स्वतंत्रता चाहने वाले बंगालियों के आंदोलन को कुचलने के लिए Pakistanी सेना द्वारा चलाया गया निर्दयी और क्रूर सशस्त्र अभियान” के रूप में वर्णित करती है.
रिपोर्ट में कहा गया कि इस अभियान के दौरान Pakistanी सेना और उसके द्वारा गठित ईस्ट Pakistan सेंट्रल पीस कमेटी, जिसमें इस्लामी जमात-ए-इस्लामी (जेआई) पार्टी भी शामिल थी, ने आम लोगों के खिलाफ अत्यंत बर्बरता दिखाई. रावलपिंडी द्वारा पूर्वी Pakistan में विदेशी मीडिया पर प्रतिबंध लगाए जाने के कारण सेना के जवानों को किसी तरह का भय नहीं था और उन्होंने इस अवसर का पूरा लाभ उठाते हुए स्थानीय लोगों पर अकल्पनीय अत्याचार किए.
रिपोर्ट के अनुसार, 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान Pakistanी सेना की क्रूरता बांग्लादेश के अलग होने और स्वतंत्र राष्ट्र बनने से रोक नहीं सकी, लेकिन इसके बावजूद Pakistan ने “जनसमुदाय के इस्लामीकरण” के प्रयास जारी रखे, ताकि पश्चिमी Pakistan के साथ एक मजबूत धार्मिक संबंध कायम किया जा सके.
रिपोर्ट में जोर दिया गया कि बांग्लादेश में मौजूदा परिस्थितियों ने कट्टरपंथी इस्लामी समूहों के लिए अपनी पकड़ मजबूत करना आसान बना दिया है, और Pakistan ने इस कमजोरी का पूरी तरह से फायदा उठाया है.
इसमें कहा गया है कि रावलपिंडी India विरोधी भावनाओं को भड़काने के साथ-साथ India को निशाना बनाने के लिए आतंकी संगठनों के एक समूह को संगठित कर रहा है. ऐसे में New Delhi को न केवल इस संभावित खतरे के लिए तैयार रहना चाहिए, बल्कि इससे निपटने के लिए सक्रिय रणनीति भी अपनानी चाहिए.
रिपोर्ट में कहा गया कि बांग्लादेश की अगली Government को अतीत से सबक लेते हुए यह सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए कि धार्मिक कट्टरता को बढ़ावा देने वाला Political संरक्षण पनपने न पाए. इसमें चेतावनी दी गई कि धार्मिक उग्रवाद को नियंत्रित या समाप्त करना आसान नहीं है, और Pakistan इसका जीवंत उदाहरण है.
–
डीएससी