विश्व बिरादरी के लिए खतरा बनता जा रहा पाकिस्तान, इसका खात्मा जरूरी: तहसीन पूनावाला

पुणे, 17 मार्च . Political विश्लेषक तहसीन पूनावाला ने Pakistan पर जोरदार निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यह मुल्क हमेशा से ही आतंकी कृत्यों में संलिप्त रहा है. ऐसी स्थिति अगर अब इसका अस्तित्व रहा, तो यह हम सभी लोगों के लिए खतरा बन सकता है.

उन्होंने Tuesday को समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि रमजान के पाक महीने में Pakistan जो एक मुस्लिम देश है, दूसरे मुस्लिम देश अफगानिस्तान पर हमला करता है. वहां के अस्पताल को निशाना बनाता है. इसी तरह जब इजरायल गाजा पर हमला करता है, वहां के मासूम बच्चों को निशाना बनाता है, तो India में सभी लोग बोलने लग जाते हैं. इजरायल के इस कृत्य की आलोलना करने लग जाते हैं, बिल्कुल करनी भी चाहिए. इस तरह की स्थिति को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए. यह बिल्कुल गलत है.

उन्होंने कहा कि अब जब Pakistan ने अपने दूसरे मुस्लिम देश अफगानिस्तान पर हमले की जुर्रत की है, तो ऐसी स्थिति में India में भी लोगों को सामने आकर Pakistan की आलोचना करनी चाहिए. लोगों को सामने आकर यह कहना चाहिए कि Pakistan के इस कृत्य को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता है.

Political विश्लेषक तहसीन पूनावाला ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि मौजूदा समय में अपने कुकृत्यों की वजह से Pakistan विश्व बिरादरी के लोगों के लिए खतरा बनता जा रहा है. ऐसी स्थिति में हमारे लिए यह जरूरी हो जाता है कि हम सभी एकजुट होकर Pakistan के खिलाफ आवाज उठाएं.

उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए अब Pakistan की हरकतों को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है, यह बिल्कुल गलत है. अब हम सभी लोगों का हित इसी में निहित है कि Pakistan को खत्म ही कर दिया जाए.

वीसी

Leave a Comment