संयुक्त राष्ट्र में पी हरीश की पाकिस्तान को चेतावनी, सीमा पार आतंकवाद के भुगतने होंगे परिणाम

संयुक्त राष्ट्र, 27 मई . India ने Pakistan को सीमा पार आतंकवाद को लेकर कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वह आतंकवाद को समर्थन देना जारी रखता है, तो उसे इसके परिणाम भुगतने होंगे.

संयुक्त राष्ट्र में India के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने Tuesday को सुरक्षा परिषद में कहा, ”Pakistan को हर तरह के आतंकवाद को समर्थन देना पूरी तरह और हमेशा के लिए बंद करना होगा.”

उन्होंने कहा, ”Pakistan को यह स्वीकार करना होगा कि सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने के परिणाम होते हैं. India को ऐसे सीमा पार आतंकवाद से अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है.”

उन्होंने यह बयान Pakistan के स्थायी प्रतिनिधि आसिम इफ्तिखार अहमद के उस भाषण के जवाब में दिया, जिसमें उन्होंने सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान India के खिलाफ टिप्पणी की थी. यह बैठक संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों को मजबूत करने को लेकर आयोजित की गई थी.

हरीश ने Pakistan के संयुक्त राष्ट्र चार्टर का सम्मान करने के दावे पर भी निशाना साधा.

उन्होंने कहा, ”Pakistan द्वारा सीमा पार आतंकवाद का इस्तेमाल और India को ‘हजार घाव देकर कमजोर करने’ की नीति उसके खोखले दावों और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के प्रति उसकी कथित प्रतिबद्धता को उजागर करती है. Pakistan अपने गठन के समय से ही आतंकवाद, धार्मिक कट्टरता, हिंसक उग्रवाद और India विरोधी बयानबाजी को लगातार बढ़ावा देता रहा है.”

इस दौरान आसिम इफ्तिखार अहमद ने दावा किया कि कश्मीर मुद्दा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के बावजूद अब तक हल नहीं हो पाया है और इसके लिए उन्होंने India की ओर इशारा किया. उन्होंने कहा, ”करीब आठ दशक से जम्मू-कश्मीर मुद्दा अनसुलझा है, जबकि सुरक्षा परिषद के कई प्रस्ताव कश्मीरी लोगों को आत्मनिर्णय का अधिकार देने की बात करते हैं.”

हालांकि, सुरक्षा परिषद की मूल शर्तों का पालन Pakistan ने खुद नहीं किया. 21 अप्रैल 1948 को पारित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 47 में Pakistan से कहा गया था कि वह कश्मीर से अपने सभी कबायली लड़ाकों, छिपे हुए सैनिकों और नागरिकों को हटाए, लेकिन Pakistan ने इन मांगों का पालन नहीं किया. इसके कारण कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र की भूमिका धीरे-धीरे खत्म हो गई.

हरीश ने कहा, ”जम्मू-कश्मीर कानूनी और स्थायी रूप से India का हिस्सा है.”

उन्होंने कहा, ”Pakistan ने कई युद्ध छेड़कर, बिना उकसावे के India पर हमला कर और लगातार सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देकर संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के सिद्धांतों का उल्लंघन किया है.”

कश्मीर को लेकर अपने पुराने रुख पर कायम Pakistan ने बैठक खत्म होने से ठीक पहले फिर जवाब देने के अधिकार का इस्तेमाल किया और पहले से तैयार बयान पढ़ा, जिसमें उसने ‘हिंदुत्व’ पर भी हमला बोला. India ने इन टिप्पणियों को कोई महत्व नहीं दिया और उनका जवाब देना जरूरी नहीं समझा.

एएमटी/एएस

Leave a Comment