ओवैसी ने बकरीद के दिन होने वाली परीक्षाएं स्थगित करने की उठाई मांग

हैदराबाद, 17 मई . एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना के Chief Minister रेवंत रेड्डी और मुख्य सचिव से बकरीद (ईद-उल-अजहा) के दिन आयोजित होने वाली उस्मानिया यूनिवर्सिटी की डिग्री परीक्षाएं स्थगित करने की मांग की है.

ओवैसी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि 28 मई को बीए, बीकॉम और बीएससी की कई सेमेस्टर परीक्षाएं निर्धारित हैं, जबकि उसी दिन ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया जाएगा.

उन्होंने कहा कि त्योहार के दिन परीक्षा आयोजित होने से छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा और वे असुविधाजनक स्थिति में आ जाएंगे. उन्होंने उम्मीद जताई कि इन परीक्षाओं को किसी अन्य उपयुक्त तारीख पर पुनर्निर्धारित किया जाएगा.

ओवैसी द्वारा जिन परीक्षाओं का उल्लेख किया गया है, उनमें बीकॉम चौथे सेमेस्टर का बिजनेस स्टैटिस्टिक्स, बीकॉम छठे सेमेस्टर का अकाउंटिंग स्टैंडर्ड्स एंड कॉरपोरेट गवर्नेंस, बीएससी ऑनर्स चौथे सेमेस्टर का कंप्यूटर साइंस (बिग डेटा), बीएससी ऑनर्स छठे सेमेस्टर का ऑप्टिमाइजेशन टेक्नीक्स, बीएससी बायोमेडिकल साइंस चौथे सेमेस्टर, बीए (सीबीसीएस) छठे सेमेस्टर का गणित और बीएसडब्ल्यू (सीबीसीएस) चौथे सेमेस्टर का सोशल वर्क मेथडोलॉजी-3 शामिल हैं.

बता दें कि बकरीद को देखते हुए तेलंगाना के Police महानिदेशक सीवी आनंद ने Wednesday को कहा कि आने वाले बकरीद त्योहार के दौरान राज्य में शांति, कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए Police विभाग कड़े कदम उठा रहा है.

डीजीपी ने विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सभी जिलों के Police कमिश्नरों और एसपी के साथ बैठक की थी.

इस बैठक में नगरपालिका और शहरी विकास विभाग के विशेष मुख्य सचिव जयेश रंजन, पशुपालन विभाग के सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए. डीजीपी ने कहा कि Chief Minister और उपChief Minister की समीक्षा बैठकों में लिए गए फैसलों के अनुसार, Police अधिकारियों को बकरीद के दौरान पशुओं की अवैध आवाजाही और तस्करी को सख्ती से रोकने के निर्देश दिए गए हैं.

उन्होंने कहा कि बकरीद कानून-व्यवस्था के लिहाज से एक संवेदनशील त्योहार है, इसीलिए किसी भी तरह की सांप्रदायिक तनाव या झगड़े को रोकने के लिए अतिरिक्त सतर्कता जरूरी है. हाल ही में अवैध पशु परिवहन की घटनाओं को देखते हुए यह वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई ताकि एसओपी को सही तरीके से लागू किया जा सके.

डीएससी

Leave a Comment