सिंहावलोकन 2025: इस साल दुनिया में आई इन प्राकृतिक आपदाओं ने खूब तबाही मचाई

New Delhi, 11 दिसंबर . इस साल दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में प्राकृतिक आपदाओं ने भारी तबाही मचाई है. कहीं बाढ़, कहीं भूकंप, तो कहीं तूफान ने कोहराम मचाया. आइए जानते हैं कि साल 2025 में कौन-कौन सी आपदा देखने को मिली हैं.

श्रीलंका में दितवाह तूफान: हाल ही में श्रीलंका में दितवाह तूफान ने भारी तबाही मचाई है. तूफान के बाद खराब मौसम और बाढ़ की वजह से लाखों जीवन अस्त-व्यस्त हो गए. इसके अलावा लगभग 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. अभी भी देश में राहत कार्य जारी है. India ऑपरेशन सागर बंधु के तहत पूरी मदद कर रहा है.

इथियोपिया ज्वालामुखी विस्फोट: हाल ही में इथियोपिया का हेली गुब्बी ज्वालामुखी करीब 10-12 हजार साल बाद फिर से फटा है. ज्वालामुखी से निकली राख का बादल इथियोपिया के लाल सागर से होते हुए यमन, ओमान, अरब सागर के ऊपर से पश्चिमी India से फिर उत्तर India तक पहुंचा और फिर चीन की ओर बढ़ गया. यह ज्वालामुखी करीब 12 हजार सालों तक शांत रहने के बाद फटा और इसकी राख आसमान में लगभग 14 किलोमीटर ऊपर तक उठी.

लॉस एंजेलिस की आग: इस साल की शुरुआत में ही लॉस एंजेलिस के जंगलों में भीषण आग 10 हजार एकड़ में फैल गई. इस आग में कई लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा 12 हजार से ज्यादा इमारतें बर्बाद हो गईं. आग के कारण करीब 135 बिलियन डॉलर से 150 बिलियन डॉलर तक के नुकसान का अनुमान लगाया गया.

म्यांमार भूकंप: म्यांमार में 28 मार्च को आए 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद भारी तबाही देखने को मिली. रिपोर्ट्स के अनुसार इस भूकंप की वजह से लगभग तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा 4500 लोग घायल हो गए.

यूरोप में हीटवेव: यूरोप में हीटवेव का प्रकोप देखने को मिला. यूरोप के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया और इसकी वजह से लोगों की मौत भी हो गई.

India में अलग-अलग राज्यों में भीषण बाढ़: इस साल भारी बारिश की वजह से India के अलग-अलग हिस्सों में बाढ़ का प्रकोप देखने को मिला. पंजाब, Rajasthan , बिहार, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भीषण बाढ़ का प्रकोप था. इससे लाखों लोगों का जीवन प्रभावित हुआ.

केके/डीएससी

Leave a Comment