सिंहावलोकन 2025: पीएम मोदी को 28 देशों का मिला सर्वोच्च सम्मान, जानें किन-किन देशों ने किया सम्मानित

New Delhi, 17 दिसंबर . Prime Minister Narendra Modi India के ऐसे नेता हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा देशों से सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है. पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर India की छवि निखरी है. भारतीय पासपोर्ट की ताकत बढ़ी है. वैश्विक राजनीति में India की भूमिका अहम हो गई है. पीएम मोदी दो दिवसीय इथियोपिया के दौरे पर थे, जहां उन्हें सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया. हालांकि, इथियोपिया पहला देश नहीं है, जिसने पीएम मोदी को इस तरह के सम्मान से नवाजा है. आइए जानते हैं कि पीएम मोदी को दुनिया के किन-किन देशों ने कब-कब सम्मानित किया है.

पीएम मोदी को 11 साल के कार्यकाल में 28 देशों में सम्मानित किया जा चुका है. पीएम मोदी को सम्मानित करने का सिलसिला 2016 में सऊदी अरब से शुरू हुआ. इस साल पीएम मोदी अब तक 8 अवॉर्ड से सम्मानित किए जा चुके हैं. इससे पहले 2023 से 2024 के बीच उन्हें 6 देशों में सम्मानित किया गया.

2016 में पीएम मोदी को सऊदी अरब में ‘ऑर्डर ऑफ किंग अब्दुलअजीज’ और अफगानिस्तान में ‘ऑर्डर ऑफ अमानुल्लाह खान अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया. इसके बाद 2018 में India के Prime Minister को फिलिस्तीन में ऑर्डर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन से सम्मानित किया गया.

2019 में पीएम मोदी को मालदीव ने ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ इज्जुद्दीन से नवाजा गया. फिर 2019 में उन्हें बहरीन में किंग ऑफ हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां सम्मान मिला. 2019 में पीएम मोदी को संयुक्त अरब अमीरात के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ जायद से सम्मानित किया गया. 21 दिसंबर 2020 को पीएम मोदी को अमेरिका के तत्कालीन President डोनाल्ड ट्रंप ने सर्वोच्च सम्मान लीजन ऑफ मेरिट, डिग्री चीफ कमांडर से सम्मानित किया.

India के Prime Minister को दिसंबर, 2021 में भूटान के राजा ने सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से सम्मानित करने का ऐलान किया था, और 2024 में उन्हें इससे सम्मानित किया गया. Prime Minister मोदी यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड पाने वाले पहले विदेशी नेता हैं.

2023 में पीएम मोदी को ग्रीस, फ्रांस, मिस्र, पापुआ न्यू गिनी और फिजी में सम्मानित किया गया. ग्रीस की President कैटरीना एन सकेलारोपोउलू ने 2023 में पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित किया था. इसके अलावा, फ्रांस के President इमैनुएल मैक्रों ने 2023 में ही ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन डी’होनूर ऑफ ऑनर से सम्मानित किया.

मिस्र में जून 2023 को पीएम मोदी को President अब्देल फतह अल-सिसी ने सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ द नाइल से सम्मानित किया. 2023 में ही पापुआ न्यू गिनी में उन्हें ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू से सम्मानित किया गया. फिजी में India के पीएम मोदी को मई 2023 में सर्वोच्च सम्मान कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी (सीएफ) से सम्मानित किया गया था. 2023 में पलाऊ में India के Prime Minister Narendra Modi को एबाकल अवार्ड नेशनल/ट्रेडिशनल ऑनर फॉर लीडरशिप एंड विजडम से नवाजा गया.

रूस के President व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को जुलाई 2024 में सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘द ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ से सम्मानित किया. दिसंबर 2024 में कुवैत के अमीर महामहिम शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह ने India के Prime Minister मोदी को सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर’ से सम्मानित किया.

20 नवंबर 2024 को Prime Minister को गुयाना के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. पीएम मोदी गुयाना के ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस सम्मान से सम्मानित होने वाले चौथे विदेशी नेता हैं.

बारबाडोस के Prime Minister महामहिम मिया अमोर मोटली ने 20 नवंबर 2024 को पीएम मोदी को ‘ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’ सम्मान देने का ऐलान किया, जिसे मार्च 2025 में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एवं कपड़ा राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने प्राप्त किया.

पीएम मोदी को 2024 में नाइजीरिया के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर (जीसीओएन) से नवाजा गया. डोमिनिका की President सिल्वेनी बर्टन ने Prime Minister मोदी को नवंबर 2024 में ‘डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया.

नामीबिया की President डॉ. नेटुम्बो नंदी-नदैतवा ने जुलाई 2025 में नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्विचिया मिराबिलिस’ से पीएम मोदी को सम्मानित किया.

ब्राजील के President लूला डी सिल्वा ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस’ से 7 जुलाई 2025 को India के Prime Minister को सम्मानित किया.

4 जुलाई 2025 को पीएम मोदी को त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य की President क्रिस्टीन कार्ला कंगालू ओआरटीटी ने सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार, ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित किया.

इसके अलावा 2 जुलाई 2025 को पीएम मोदी को घाना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से नवाजा गया. साइप्रस के President महामहिम निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स ने 16 जून 2025 को India के पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’ से सम्मानित किया.

श्रीलंका के President अनुरा कुमारा दिसानायका ने 5 अप्रैल 2025 को Prime Minister Narendra Modi को श्रीलंका मित्र विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया. यह विदेशी नेताओं को दिया जाने वाला देश का सर्वोच्च सम्मान है. पहली बार किसी भारतीय नेता को यह पुरस्कार प्राप्त हुआ.

12 मार्च 2025 को पीएम मोदी को मॉरीशस के सर्वोच्च नागरिक सम्‍मान ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन (जीसीएसके) से नवाजा गया. पहली बार किसी भारतीय नेता को इस सम्मान से नवाजा गया.

वहीं, 16 दिसंबर 2025 को पीएम मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से नवाजा गया है.

केके/डीकेपी

Leave a Comment