सिंहावलोकन 2025: न सिर्फ पुरुष, बल्कि महिला टीम ने भी छोड़ी शानदार छाप

New Delhi, 23 दिसंबर . भारतीय हॉकी के लिए ‘साल 2025’ बेहद खास रहा है. इस वर्ष भारतीय पुरुषों और महिलाओं ने एक बार फिर विश्व पटल पर अपनी छाप छोड़ी है. आइए, साल 2025 में भारतीय हॉकी टीम की प्रमुख उपलब्धियों के बारे में जानते हैं.

एशिया कप (पुरुष): India ने फाइनल में साउथ कोरिया को 4-1 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम करते हुए 8 साल बाद एशिया कप हॉकी में फिर से वर्चस्व हासिल किया. इसी के साथ टीम इंडिया ने विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया.

एशिया कप (महिला): देश की बेटियों ने एशिया कप हॉकी 2025 में India को सिल्वर मेडल दिलाया. India को फाइनल में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के हाथों 1-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी. इससे पहले महिला टीम ने साल 2004 और 2017 में यह खिताब अपने नाम किया.

सुल्तान जोहोर कप: भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया में आयोजित प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. फाइनल मैच में उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा. इसी के साथ India पांचवीं बार इस प्रतियोगिता में उप उपविजेता बना, जबकि दो बार उसने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है.

एफआईएच हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप: पुरुष एफआईएच हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप का 14वां संस्करण जर्मनी में खेला गया था, जिसमें India ने अर्जेंटीना को 4-2 से मात देकर ब्रॉन्ज मेडल जीता. इसी के साथ India ने 9 साल बाद मेडल का सूखा समाप्त किया. दूसरी ओर जर्मनी ने स्पेन को पेनाल्टी शूटआउट में 3-2 से शिकस्त देकर रिकॉर्ड आठवीं बार खिताब अपने नाम किया.

भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे: इस वर्ष भारतीय हॉकी ने अपने 100 साल पूरे किए. 7 नवंबर 1925 को इंडियन हॉकी फेडरेशन का गठन किया गया था. शताब्दी समारोह New Delhi के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में आयोजित किया गया था. इन 100 वर्षों में India ने 13 ओलंपिक पदक अपने नाम किए, जिनमें 8 गोल्ड, 1 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे. इसके अलावा India ने हॉकी विश्व कप और हॉकी एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट अपने नाम किए.

आरएसजी/एबीएम

Leave a Comment