जम्मू-कश्मीर: नौशेरा और राजौरी में भारी बारिश और बाढ़ से हाहाकार, सीएम बोले- प्रशासन की पहली प्राथमिकता जानें बचाना

श्रीनगर, 19 जुलाई . जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर स्थिति गंभीर हो गई है. नौशेरा में मनावर नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है और घरों को नुकसान पहुंचा.

मनावर नदी में आई बाढ़ की वजह से लोगों की घबराहट बढ़ गई है. अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और राहत कार्य जारी है. लोगों से सतर्क रहने तथा बाढ़-प्रभावित इलाकों से दूर रहने की अपील कर रहे हैं.

जम्मू-कश्मीर के Chief Minister उमर अब्दुल्ला ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “आज सुबह से ही मैं जम्मू के कुछ हिस्सों, खासकर राजौरी शहर और उसके आस-पास के इलाकों में बहुत ज्यादा बारिश से बने हालात पर बारीकी से नजर रख रहा हूं.”

Chief Minister उमर अब्दुल्ला ने आगे लिखा, “मैं इस इलाके के स्थानीय विधायकों के संपर्क में हूं. जैसे-जैसे हालात सामने आ रहे हैं, प्रशासन की पहली प्राथमिकता कीमती जानें बचाना है. Government उन प्रभावित लोगों की मदद और सहायता के लिए हर संभव कोशिश करेगी, जिनकी संपत्ति को बारिश और अचानक आई बाढ़ से नुकसान पहुंचा है.”

नौशेरा के रहने वाले गोपाल शर्मा ने से बातचीत में कहा कि लोगों से मेरी अपील है कि प्रशासन के निर्देश के अनुसार नदी, नालों से दूर रहें. तड़के पानी का बहाव काफी तेज हो गया था, जिसके बाद नौशेरा Police की ओर से झुग्गी-झोपड़ी वालों को रात में ही अलर्ट कर दिया गया था. पानी का बहाव इतना तेज है कि फ्रीज, कूलर सहित कई सामान बहते हुए दिखाई दे रहे हैं.

गोपाल शर्मा ने कहा कि हमने जिंदगी में पहली बार इतना पानी देखा है. नौशेरा Police लोगों को अलर्ट कर रही है. आने वाले तीन-चार दिनों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है.

एसडी/एएस

Leave a Comment