वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबला, हमारे खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे: देवजीत सैकिया

हुबली, 28 फरवरी . भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया का कहना है कि भारतीय टीम को जम्मू-कश्मीर से प्रेरणा लेनी चाहिए, जिन्होंने पहली बार रणजी ट्रॉफी के खिताब को अपने नाम किया. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड के अपने आखिरी मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम Sunday को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज से भिड़ेगी.

जम्मू-कश्मीर ने Saturday को हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर 8 बार की चैंपियन कर्नाटक के खिलाफ पहली इनिंग में बड़ी बढ़त के आधार पर रणजी ट्रॉफी 2025-26 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. सैकिया को लगता है कि India भी वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने ‘करो या मरो’ वाले मैच को जीत सकता है और देश को गर्व महसूस करा सकता है, ठीक वैसे ही जैसे जम्मू-कश्मीर ने खुद पर भरोसा किया और मजबूत कर्नाटक को हराया.

बीसीसीआई सचिव ने से ​​कहा, “Sunday को देश के लिए बड़ा दिन है. Saturday को जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक को उनके घरेलू मैदान पर हराया, जो एक मजबूत और बड़ी टीम है. उन्होंने यह मैसेज दिया है कि क्रिकेट में कुछ भी मुमकिन है. Sunday को कोलकाता में टीम इंडिया के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल जैसा मैच है. ऐसे में हमारे खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे ताकि देश को उनके प्रदर्शन पर भी गर्व हो.”

India और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मुकाबले में जो भी टीम जीत दर्ज करेगी, उसे सीधा सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा. Thursday को टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया था. टीम की तरफ से बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 30 गेंदों में 55 रनों की दमदार पारी खेली थी. वहीं, हार्दिक पांड्या ने 23 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए थे. तिलक वर्मा ने भी महज 16 गेंदों का सामना करते हुए 44 रन बनाए थे.

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 256 रन लगाए थे, जो टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का सबसे बड़ा टोटल भी है. हालांकि, इस लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 184 रन ही बना सकी थी. भारतीय टीम को सुपर-8 राउंड के अपने पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रनों से हार झेलनी पड़ी थी.

एसएम/डीकेपी

Leave a Comment