नोएडा में संगठित चोरी गिरोह का भंडाफोड़, महिला लीडर समेत चार गिरफ्तार

नोएडा, 16 दिसंबर . नोएडा के सेक्टर 49 थाने की Police ने एक शातिर चोरी करने वाले गिरोह का सफलतापूर्वक पर्दाफाश करते हुए महिला लीडर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह गिरोह फिल्मी अंदाज में बंद घरों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था. गिरोह की खास बात यह थी कि पूरे ऑपरेशन की कमान एक महिला के हाथ में थी, जो न केवल चोरी की प्लानिंग करती थी, बल्कि रेकी के दौरान भी गिरोह के साथ मौजूद रहती थी.

Police के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में विशाल, आशीष मसीह, शाहरुख उर्फ शारूफ और रुबीना शामिल हैं. रुबीना इस गिरोह की महिला लीडर है, जबकि उसके पति आशीष मसीह, भाई शाहरुख और दोस्त विशाल गिरोह के सक्रिय सदस्य थे. सभी आरोपी वर्तमान में नोएडा के विभिन्न इलाकों में रह रहे थे और लंबे समय से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे.

Police ने बताया कि यह गिरोह दिन के समय बंद और सुनसान घरों की पहचान करता था. रेकी के दौरान महिला लीडर रुबीना खुद गिरोह के साथ रहती थी ताकि किसी को शक न हो. इसके बाद रात के अंधेरे में घरों का ताला तोड़कर चोरी की जाती थी. चोरी के बाद लूटे गए सामान का बंटवारा भी महिला लीडर ही तय करती थी.

गिरोह ने 13-14 दिसंबर 2025 की रात को सेक्टर-49 के बरौला गांव स्थित एक मकान में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. घर से जेवरात और कीमती सामान चुराने के बाद आरोपियों ने एक कार और दो मोटरसाइकिल भी चोरी कर लीं. लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर थाना सेक्टर-49 Police ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

Police ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की होंडा ब्रियो कार, दो मोटरसाइकिल, एलईडी टीवी, लैपटॉप, ड्रिल मशीन, ग्राइंडर, सोने-चांदी के आभूषण, विदेशी करेंसी, 45,060 रुपए नकद, कीमती घड़ियां और अन्य घरेलू सामान बरामद किया है. बरामद सामान की कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपए आंकी गई है.

Police रिकॉर्ड के अनुसार, गिरोह के कई सदस्यों के खिलाफ आपराधिक इतिहास पहले से ही दर्ज है और वे चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मामलों में शामिल रहे हैं. थाना सेक्टर-49 Police का कहना है कि आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है और अन्य चोरी की घटनाओं के खुलासे की भी संभावना है.

पीकेटी/डीकेपी

Leave a Comment