
हैदराबाद, 26 जून . Union Minister जी किशन रेड्डी ने कहा कि कल से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया शुरू हो रही है. लेकिन, यह दुर्भाग्य की बात है कि कांग्रेस और तेलंगाना में बीआरएस इसके विरोध में बयानबाजी कर रहे हैं, क्योंकि ये लोग मजलिस पार्टी के साथ मिलकर रहते हैं.
किशन रेड्डी ने Friday को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इन लोगों को यह समझना होगा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया कोई Governmentी प्रक्रिया नहीं है बल्कि यह चुनाव की देखरेख में हो रहा है. इस प्रक्रिया के तहत फर्जी मतदाताओं को चिह्नित किया जा रहा है.
Union Minister किशन रेड्डी के मुताबिक तेलंगाना में भी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू हो रही है, जिसमें यहीं के अधिकारी शामिल होंगे. इस प्रक्रिया के तहत मूल रूप से उन लोगों को चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जो यहां पर अवैध तरीके से रह रहे हैं. खासकर बांग्लादेशी घुसपैठिए, जो यहां पर अवैध तरीके से रहे हैं और मतदान में भी हिस्सा ले रहे हैं. एक स्वस्थ्य लोकतंत्र में ऐसे लोगों को चिन्हित करना जरूरी होता है.
उन्होंने कहा कि इन 20 सालों में जिन लोगों को देहांत हो चुका है. ऐसे लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है. इस प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची को पूरी तरह से अपडेट किया जा रहा है. हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि इसमें किसी भी प्रकार की खामी नहीं रहे. हमें यह समझना होगा कि यह कोई Governmentी काम नहीं है. इस प्रक्रिया में गांव में रहने वाले लोग हिस्सा ले रहे हैं. एक बात ध्यान रखना होगा कि इस प्रक्रिया के तहत सभी लोगों की पड़ताल की जाएगी. लेकिन, यह अफसोस की बात है कि तेलंगाना के सीएम को अपने ही अधिकारियों पर भरोसा नहीं है. इस तरह का बयान देना कि हम किसी भी अधिकारी को अपने इलाके में नहीं आने देंगे. उन्हें एसआईआर की प्रक्रिया नहीं करने देंगे, मैं समझता हूं कि यह पूरी तरह से गलत है. इस तरह का बयान अशोभनीय है.
उन्होंने कहा कि इन्हीं सब स्थिति को देखते हुए मैं युवाओं से कहना चाहूंगा कि एसआईआर की प्रक्रिया में हिस्सा लें और इस सफल बनाने की दिशा में अपनी तरफ से योगदान दें. जिन लोगों को मताधिकार प्राप्त नहीं दिया, उन्हें यह अधिकार दिया जाए. साथ ही, अवैध मतदाताओं को भी चिन्हित किया जाना चाहिए.
–
एसएचके/पीएम