
New Delhi, 23 जुलाई . मानसून सत्र के चौथे दिन भी प्रश्नकाल और शून्यकाल नीट पेपर लीक मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ गए. Thursday को Lok Sabha में शून्यकाल शुरू होने पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने फिर से अपील की कि विपक्ष समय और तारीख तय करे, Government पेपर लीक पर चर्चा के लिए तैयार है. हालांकि, लगातार नारेबाजी और हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी.
सदन में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “हमने कल अपील की थी. मैं आज आपके (पीठासीन) जरिए सदन से फिर अपील करना चाहता हूं. हमने कांग्रेस पार्टी के नेताओं और दूसरे विपक्षी सदस्यों से भी व्यक्तिगत स्तर पर बात की है. हमने उन्हें व्यक्तिगत रूप से मिलने और अपने सुझाव शेयर करने के लिए बुलाया है. हमने Lok Sabha स्पीकर से भी बात की है कि Government इस सदन और राज्यसभा में नीट पेपर लीक पर विपक्ष जिस भी तरह चाहे, जिस भी तारीख को चाहे और जितने समय के लिए चाहे, चर्चा करने के लिए तैयार है. हमने यह भरोसा दिया है.”
रिजिजू ने कहा कि Thursday सुबह Prime Minister मोदी ने देश के सामने संदेश दिया कि नीट पेपर लीक मामलों को दोषियों को सजा के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाया जाएगा. पीएम मोदी ने संदेश दिया कि छात्रों के भविष्य के साथ कोई भी खिलवाड़ नहीं की जाएगी. छात्रों का भविष्य अच्छा हो, इसके लिए चर्चा होनी जरूरी है. उन्होंने आगे कहा, “हम विपक्ष से हाथ जोड़कर विनती करना चाहते हैं कि कृपया तय करें कि चर्चा कब शुरू करनी है, हम तैयार हैं.”
किरेन रिजिजू ने आरोप लगाया कि विपक्ष शर्तें सामने रखकर बहाना बना रहा है. उन्होंने कहा, “अगर आप (विपक्ष) बहाने बनाएंगे, तो स्पष्ट है कि आप चर्चा से भागना चाहते हैं.”
Union Minister ने कहा कि हम चाहते हैं विपक्ष जितने भी समय इस विषय पर चर्चा चाहता है, हम बिल्कुल तैयार हैं. रिजिजू ने Lok Sabha में कहा, “आज सभी एनडीए सदस्यों ने भी प्रदर्शन किया. उन्होंने मांग की कि नीट पेपर लीक पर तुरंत और पूरे देश में चर्चा हो.”
उन्होंने कहा कि यह किसी Government या दल का विषय नहीं है. आज तक जितने राज्यों में पेपर लीक हुए हैं, सभी पर चर्चा होनी बेहद जरूरी है. हमको इस विषय पर बिल्कुल राजनीति नहीं करनी चाहिए. सभी दलों को एकजुट होकर छात्रों के हित को लेकर चर्चा करनी चाहिए. रिजिजू ने Lok Sabha में मांग की कि बिना देरी के नीट पेपर लीक पर चर्चा होनी चाहिए.
–
डीसीएच/