
New Delhi, 9 मार्च . Lok Sabha में विपक्ष के हंगामा के बाद संसद की कार्यवाही 10 मार्च Tuesday सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. विपक्षी सांसदों ने वेस्ट एशिया में बढ़ते विवाद पर केंद्र Government पर ‘चुप्पी’ का आरोप लगाया. विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया.
विपक्ष ने प्रभावित देशों में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कदम उठाने की भी मांग की है. इसके अलावा, विपक्षी नेताओं ने Government से यह बताने के लिए कहा है कि वह वेस्ट एशिया में अस्थिर स्थिति के कारण India पर पड़ने वाले संभावित एनर्जी संकट से निपटने का क्या इरादा रखती है.
इससे पहले दिन में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राज्यसभा में बात की और स्थिति पर Government का रुख बताया. उन्होंने खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और उन्हें निकालने से जुड़ी चिंताओं पर बात की. साथ ही India की एनर्जी सिक्योरिटी पर पड़ने वाले असर पर भी चर्चा की, हालांकि विपक्षी सांसदों ने कहा कि वह मंत्री के बयान से खुश नहीं है.
Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और Samajwadi Party के प्रमुख अखिलेश यादव उन नेताओं में शामिल थे जिन्होंने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया.
BJP MP अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज के वैश्विक हालात में India ने देश के अंदर और बाहर भारतीयों के लिए जो कदम उठाए हैं, उनके बारे में विदेश मंत्री ने डिटेल में एक बयान दिया था, जिसमें हमारी एनर्जी सिक्योरिटी से लेकर लोगों की भलाई तक सब कुछ शामिल था. बदकिस्मती से, विपक्ष को यह भी नहीं पता कि उसे क्या करना है. उनके पास स्पीकर के खिलाफ एक पेंडिंग मोशन, एक नो-कॉन्फिडेंस मोशन है और जब इस पर चर्चा शुरू करने की बात आई, तो उन्होंने खुद को नाकाबिल, बिना सोचे-समझे और बिना फैक्ट्स के दिखाया है.
Union Minister गिरिराज सिंह ने कहा कि एक सदन में ऐसे व्यवहार की कभी उम्मीद नहीं की जा सकती और खासकर नेता प्रतिपक्ष के देखरेख में. सदन को चलने नहीं देना जनता के अधिकार की हकमारी जैसा है. आप अबोध बालक हो और आप अबोध ही रहोगे.
BJP MP संबित पात्रा ने कहा कि आज पूरा देश टेलीविजन और social media के माध्यम से देख रहा है कि आखिरकार सदन में क्या हो रहा है. किस प्रकार विपक्ष खासकर कांग्रेस पार्टी सदन के मर्यादा की धज्जियां उड़ा रही है, लेकिन आज आप देख रहे हैं कि एक दूसरे प्रस्ताव के साथ कांग्रेस पार्टी और विपक्ष आ गई है. एक परिवार का कांग्रेस में माफिया राज चल रहा है जिसमें वे सदन को भी घेरने की कोशिश कर रहे हैं.
Samajwadi Party के चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि Government को अपनी बात साफ-साफ रखनी चाहिए कि वह युद्ध को कैसे देख रही है और इस मामले पर उसका क्या स्टैंड है. वहां कई भारतीय फंसे हुए हैं, जिनमें टूरिस्ट और दूसरे भारतीय नागरिक भी शामिल हैं. Prime Minister के साथ गए पत्रकार पॉलिटिकल जर्नलिस्ट थे, लेकिन अब जब हम उनकी कवरेज देखते हैं, तो ऐसा लगता है कि वे वॉर जर्नलिस्ट बन गए हैं. तो सवाल यह है कि वे सुरक्षित कैसे लौटेंगे.
–
डीकेएम/वीसी