विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

Patna, 4 जुलाई . बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाना है. इसके अलावा इनको कुछ नहीं आता है.

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और राहुल गांधी पर भी टिप्पणी की. सरावगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने धार्मिक मुद्दों पर कई बार अलग-अलग रुख अपनाया है और भगवान राम के अस्तित्व को लेकर भी सवाल उठाए गए थे. भाजपा सभी धर्मों और परंपराओं का सम्मान करती है और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की नीति पर काम करती है.

बता दें कि पिछले दिनों कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने दावा करते हुए कहा था कि मैंने राम मंदिर के लिए एक लाख 11 हजार रुपए दान किए थे. मैं अपना दान वापस चाहता हूं, इसके लिए मैंने अयोध्या में केस करने का फैसला किया है. मैंने जो दान दिया था, उसका गबन हुआ है, उसे लूटा गया है. इसलिए वह पैसा मुझे वापस किया जाए, ताकि मैं उसे रामालया ट्रस्ट में जमा कर सकूं. मुझे Police स्टेशन पर भरोसा नहीं है, Police भाजपा के कंट्रोल में है, इसलिए मैं वहां नहीं जाऊंगा. मैं कोर्ट जाऊंगा.

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश में एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों को वर्ल्ड-क्लास मानकों के अनुसार विकसित किया जा रहा है. Patna सहित कई शहरों में नए एयरपोर्ट टर्मिनल बनाए जा रहे हैं, जबकि दरभंगा में भी नए टर्मिनल का निर्माण जारी है.

उन्होंने दावा किया कि पुराने टर्मिनलों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है और हवाई सेवाओं का विस्तार तेजी से हो रहा है, जिससे देश में कनेक्टिविटी बेहतर हो रही है.

जम्मू-कश्मीर के Chief Minister उमर अब्दुल्ला के भारत-Pakistan बातचीत संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सरावगी ने उन पर Pakistan समर्थक रुख अपनाने का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा कि केंद्र Government, विशेषकर Prime Minister और गृह मंत्री, सुरक्षा को लेकर स्पष्ट रुख रखते हैं और ऑपरेशन सिंदूर अभी समाप्त नहीं हुआ है, बल्कि केवल रोका गया है. उनके अनुसार ऐसे मामलों में सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा नीति जरूरी है.

पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर भी उन्होंने टिप्पणी की और कहा कि तृणमूल कांग्रेस के भीतर आंतरिक गुटबाजी के कारण संगठन कमजोर हुआ है. पार्टी में बड़ी संख्या में विधायक और सांसद अलग-अलग गुटों की ओर जा रहे हैं, जिससे संगठनात्मक स्थिति प्रभावित हो रही है.

सुरक्षा से जुड़े एक अन्य मुद्दे पर, उन्होंने Gujarat आतंकवाद-रोधी दस्ता द्वारा जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आठ आतंकियों की गिरफ्तारी का उल्लेख किया. सरावगी ने कहा कि यह कार्रवाई देश में आतंकवाद के खिलाफ जारी सख्त अभियान को दर्शाती है.

एसएके/डीकेपी

Leave a Comment