विपक्ष ने महिलाओं और दक्षिण भारत के साथ किया विश्वासघात: शोभा करंदलाजे

हैदराबाद, 19 अप्रैल . सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम तथा श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने Sunday को कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर आरोप लगाया कि उन्होंने न सिर्फ देश की महिलाओं, बल्कि पूरे दक्षिण India के साथ भी विश्वासघात किया है.

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि 17 अप्रैल भारतीय महिलाओं के इतिहास में एक काले दिन के रूप में दर्ज होगा.

उन्होंने दावा किया कि एनडीए Government ने महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण बिल के साथ परिसीमन बिल इसलिए पेश किया था, ताकि दक्षिणी राज्यों के हितों की रक्षा की जा सके.

उन्होंने स्पष्ट किया कि Prime Minister Narendra Modi का उद्देश्य उन दक्षिणी राज्यों को सुरक्षा देना है, जिन्होंने जनसंख्या नियंत्रण का सही तरीके से पालन किया है, ताकि भविष्य की जनगणना के बाद उनके साथ कोई अन्याय न हो.

उन्होंने कहा कि जब ये बिल संसद में पास नहीं हो पाए तो कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रीय हितों को नजरअंदाज करते हुए इसे ऐसे मनाया जैसे कोई त्योहार हो.

उन्होंने कहा कि उनका हंसना और एक-दूसरे को गले लगाना देश को उत्तर-दक्षिण के आधार पर बांटने की साजिश का सबूत है.

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली Government का विरोध करने के चक्कर में विपक्ष ने महिला आरक्षण बिल के महत्व और महिलाओं की जायज मांगों को नजरअंदाज कर दिया. सत्ता की राजनीति में कांग्रेस और उसके सहयोगी महिलाओं के खिलाफ खड़े हो गए हैं और उनके लंबे समय से लंबित प्रतिनिधित्व को फिर से टाल दिया है.

शोभा करंदलाजे ने दुख जताते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में दक्षिण India को न्याय दिलाने के लिए हर राज्य की सीटें 50 प्रतिशत बढ़ाने और सिर्फ एक घंटे का समय मिलने पर नया बिल लाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने इसे ठुकरा दिया.

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष सिर्फ अपने Political फायदे के लिए काम कर रहा है, जिससे भविष्य में क्षेत्रीय विभाजन और बढ़ सकता है.

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन ने तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल जैसे दक्षिणी राज्यों में संसद सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव को रोककर दक्षिण India के साथ विश्वासघात किया है.

उन्होंने आरोप लगाया कि इस वजह से तेलंगाना में सांसदों की संख्या 17 से 26 और आंध्र प्रदेश में 25 से 38 होने का मौका छिन गया.

उन्होंने तेलंगाना में ए. रेवंत रेड्डी Government पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में जनता के साथ अन्याय हुआ है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछले चुनावों में किए गए वादों जैसे महिलाओं को 2,500 रुपए की आर्थिक मदद, छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटर, बेरोजगारों को भत्ता, आसरा पेंशन में बढ़ोतरी और शादीशुदा बेटियों को एक तोला सोना देने का भी वादा पूरा नहीं किया.

मंत्री ने आरोप लगाया कि Chief Minister रेवंत रेड्डी Prime Minister मोदी को लेकर सिर्फ पार्टी हाईकमान को खुश करने के लिए गलत बयान दे रहे हैं और अपने वादे पूरे न कर पाने के कारण जनता को लूट रहे हैं.

उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को विशेष प्राथमिकता दी गई है.

करंदलाजे ने बताया कि शिक्षा, छात्रवृत्ति और बीमा योजनाओं के अलावा, मुद्रा लोन का 60 प्रतिशत और एमएसएमई सब्सिडी का 53 प्रतिशत हिस्सा महिलाओं को दिया गया है.

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment