
चंडीगढ़, 9 दिसंबर . पंजाब में अपराध और नशे के खिलाफ Police का चल रहा ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ लगातार सख्त और असरदार होता जा रहा है. ताजा आंकड़ों के अनुसार, Monday को Police ने राज्यभर में 834 ठिकानों पर रेड डालकर 27 कुख्यात अपराधियों समेत 175 लोगों को गिरफ्तार किया. Police ने 81 मुकदमे दर्ज किए गए.
Police राज्य में लगातार अपराधियों, नशा तस्करों और साइबर ठगों पर कार्रवाई कर रही है. इस सघन अभियान में Police ने 81 केस दर्ज कर 175 अपराधियों को गिरफ्तार किया, जबकि भारी मात्रा में नशा, अवैध शराब और हथियार बरामद किए.
Police अधिकारियों ने बताया कि हमारा उद्देश्य अपराधियों को जेल भेजना और सार्वजनिक स्थान को सुरक्षित रखना है ताकि लोग बेखौफ रहें.
उन्होंने बताया कि आर्म्स एक्ट के 5 मुकदमों में 8 गिरफ्तार हुए हैं. इनके पास से 4 कट्टे, 5 पिस्तौल और 34 कारतूस बरामद हुए हैं. इसके साथ ही दर्जनों ड्रग तस्कर पकड़े गए और उनके पास से भारी मात्रा में ड्रग बरामद हुआ है.
Police अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे भी ऐसे स्थानों की जानकारी Police के साथ साझा करें ताकि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके. साथ ही Police ने कई क्षेत्रों को चिन्हित किया है, जहां पर पैदल गश्त बढ़ा दी गई है. अभियान को मजबूत करने के लिए पूरे जिले में डॉग स्क्वॉड की मदद से ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. Police की टीमें रोजाना क्षेत्र में जाएंगी और जहां भी कोई अवैध गतिविधि मिलेगी, वहां तुरंत कठोर कार्रवाई की जाएगी.
उन्होंने कहा कि हम लोग बाहरी राज्यों या अन्य जिलों से आकर रह रहे व्यक्तियों की निगरानी के लिए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के माध्यम से सत्यापन करा रहे हैं. जहां वेरिफिकेशन नहीं हो पाती, वहां Police टीमें मौके पर जाकर जांच करेंगी. संदिग्ध व्यक्तियों की सूची एकत्र की जा रही है और उनके बैकग्राउंड की जांच की जा रही है.
Police अधिकारियों ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उन सभी क्षेत्रों पर कड़ी निगरानी रखना है जहां नशा बेचा जाता है और जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना है.
–
एसएके/वीसी