
गोंडा, 7 मार्च . यूपी के गोंडा जिले में Police और बदमाशों के बीच Friday देर रात मुठभेड़ हो गई. इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी जबकि उसके साथी को Police ने मौके से गिरफ्तार कर लिया. Police ने बदमाशों के कब्जे से अवैध तमंचा, बाइक और लूट के 58 हजार रुपये भी बरामद किए हैं. इस कार्रवाई में एसओजी, सर्विलांस और नवाबगंज Police की संयुक्त टीम को सफलता मिली है.
गोंडा Police के मुताबिक 2 मार्च को नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंकित यादव का कुछ बदमाशों ने अपहरण कर लिया था. आरोपियों ने अंकित यादव को अगवा करने के बाद उसके परिवार से दो लाख वसूल लिए थे और इसके बाद भी तीन लाख की और मांग कर रहे थे. इस घटना की सूचना मिलते ही Police ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी.
घटना के खुलासे और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए Police ने चार टीमों का गठन किया था. एसओजी, सर्विलांस और नवाबगंज Police लगातार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी. इसी दौरान 6 मार्च की देर रात Police को सूचना मिली कि आरोपी इलाके में मौजूद हैं. सूचना के आधार पर Police ने घेराबंदी की.
Police को देखते ही बदमाशों ने भागने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में Police ने भी फायरिंग की, जिसमें विकास मिश्र नामक बदमाश के पैर में गोली लग गई. गोली लगने से वह घायल हो गया और Police ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया. घायल बदमाश को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
वहीं, बदमाश के साथी सौरभ दूबे को भी Police ने मौके से गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान Police को आरोपियों के पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस, एक मोटरसाइकिल और लूट के 58 हजार रुपये बरामद हुए हैं.
Police ने बताया कि इन बदमाशों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अंकित यादव का अपहरण किया था. हालांकि Police की घेराबंदी की भनक लगते ही बदमाश अपहृत युवक को मौके पर छोड़कर भाग रहे थे.
Police रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ अयोध्या और बस्ती जिलों में भी पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. फिलहाल नवाबगंज Police दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है और उनके अन्य साथियों की तलाश भी जारी है.
–
पीआईएम/पीयूष