
Mumbai , 15 दिसंबर . Mumbai क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहा था. आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर एक कंस्ट्रक्शन कंपनी से 2 करोड़ रुपए नकद की ठगी की थी.
इस मामले में क्राइम ब्रांच ने गिरगांव इलाके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका एक साथी अभी भी फरार है. Police ने गिरफ्तार आरोपी के पास से 44 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं.
Police के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौरव मसुरकर के रूप में हुई है. वहीं, दूसरा आरोपी घटना के बाद से फरार है और उसकी तलाश के लिए Police ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है. Police का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी और बाकी रकम की बरामदगी के लिए जांच लगातार जारी है.
यह पूरा मामला एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़ा है, जिसका कार्यालय Mumbai के नरीमन पॉइंट इलाके में स्थित है. शिकायतकर्ता एक वरिष्ठ नागरिक है, जो इस कंपनी में कार्यरत है. Friday को कंपनी के मालिक ने शिकायतकर्ता को 2 करोड़ रुपए नकद दिए और उसे निर्देश दिया कि यह रकम गिरगांव में एक बिजनेसमैन को सौंपनी है. इस काम के लिए कंपनी के दो अन्य कर्मचारी भी उसके साथ थे.
शाम के समय जब तीनों लोग गिरगांव इलाके में पहुंचे तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति उनके पास आए. आरोपियों ने उन्हें एक तरफ खड़े होने को कहा और खुद को Mumbai क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया. उन्होंने मोबाइल फोन निकालकर वीडियो रिकॉर्ड करने का नाटक किया और शिकायतकर्ता से पूछा कि उसके बैग में क्या है. शिकायतकर्ता ने बताया कि बैग में 2 करोड़ रुपए नकद हैं.
इसके बाद आरोपियों ने कुछ देर तक बातों में उलझाए रखा. इसी दौरान एक आरोपी ने किसी को फोन किया और झूठा दावा किया कि कैश के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. फोन काटते ही दोनों ने बैग छीनने की कोशिश की. आरोप है कि एक आरोपी ने शिकायतकर्ता को धक्का दिया और 2 करोड़ रुपए से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गया.
घबराए शिकायतकर्ता ने तुरंत अपने मालिक को इसकी जानकारी दी और बाद में Mumbai के वीपी रोड Police स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच ने भी समानांतर जांच शुरू की.
जांच के दौरान क्राइम ब्रांच ने तकनीकी सबूतों और गुप्त सूचना के आधार पर गिरगांव इलाके से गौरव मसुरकर को गिरफ्तार किया. उसकी तलाशी लेने पर 44 लाख रुपए नकद बरामद किए गए. Police को आशंका है कि बाकी रकम फरार आरोपी के पास है. फिलहाल Police फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है.
–
वीकेयू/एएस