
Bhopal , 24 जून . Chief Minister मोहन यादव ने ‘विकसित Madhya Pradesh’ विषय पर आयोजित कॉन्क्लेव को संबोधित किया कर रहे थे. उन्होंने Bhopal में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जो एक बार Madhya Pradesh आता है, वह यहीं का होकर रह जाता है.
उन्होंने कहा कि समय तभी बदलता है, जब संकल्प बड़ा होता है. सभी भारतीयों के लिए यह गर्व का विषय है कि Prime Minister Narendra Modi के दृढ़ संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व में India का समय बदला है.
विश्व के कई देशों ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से Prime Minister मोदी को विभूषित किया है. पीएम मोदी ने विकसित भारत-2047 और अर्थव्यवस्था को 30 ट्रिलियन डॉलर पहुंचाने का संकल्प लिया है. राज्य Government का यह प्रयास होगा कि इसमें से लगभग 2 ट्रिलियन डॉलर का योगदान Madhya Pradesh का हो. Madhya Pradesh, Prime Minister मोदी के सेवा, सुशासन और जन कल्याण के संकल्पों को पूर्ण करने का निरंतर प्रयास कर रहा है. वर्तमान में Madhya Pradesh की गिनती देश के सबसे तेजी से प्रगति करने वाले राज्यों में हो रही है. हम विरासत भी और विकास भी के पथ पर लगातार अग्रसर हो रहे है.
Chief Minister यादव ने कहा कि आज वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस है. उन्होंने रानी दुर्गावती का स्मरण करते हुए कहा कि प्रदेशवासी रानी दुर्गावती के बलिदान को सदैव याद रखेंगे.
कॉन्क्लेव में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सूक्ष्म लघु एवं उद्योग मंत्री चैतन्य काश्यप, मुख्य सचिव अनुराग जैन विशेष रूप से उपस्थित थे. सीएम यादव ने कॉन्क्लेव में शामिल उद्योगपतियों से राज्य में मौजूद निवेश संभावनाओं का लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि Madhya Pradesh की विशेषता है कि एक बार जो Madhya Pradesh आता है, यहीं का होकर रह जाता है. कार्यक्रम में उद्योग व्यापार जगत के प्रतिनिधि, निवेशक, बैंकिंग और वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधि तथा नीति निर्माता शामिल हुए.
सीएम ने कहा कि प्रदेश में पिछले तीन साल से विकास का कारवां लगातार आगे बढ़ रहा है. Madhya Pradesh में नए उद्योग स्थापित करने के लिए पर्याप्त लैंड बैंक है. राज्य Government ने उद्योग अनुकूल वातावरण तैयार करने लिए पारदर्शी और उद्योग मित्र नीतियां लागू की हैं. Madhya Pradesh की इन्हीं विशेषताओं के कारण निवेशक उद्योग लगाने के लिए राज्य में आ रहे हैं. देश के मध्य में स्थित होने के कारण उन्हें कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स का विशेष लाभ भी मिलेगा. प्रदेश Government ने चारों दिशाओं में सड़क कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए अधोसंरचना विकास पर विशेष बल दिया है.
उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी के मार्गदर्शन में Bhopal में पहली बार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 का आयोजन किया गया, जिसमें अभूतपूर्व निवेश प्राप्त हुआ और एमओयू साइन हुए. यह प्रसन्नता का विषय है कि 10 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों को राज्य Government धरातल पर ला चुकी है. Madhya Pradesh की छवि कृषि प्रधान राज्य के साथ उद्योग मित्र राज्य की भी बनी है. राज्य Government ने वर्ष 2025 को उद्योग और रोजगार को समर्पित किया था.
Chief Minister यादव ने कहा कि भारतीय युवा प्रतिभाओं ने दुनिया की बड़ी से बड़ी कंपनियों में शीर्ष पदों पर पहुंचकर India का मान बढ़ाया है. स्पेस टेक्नोलॉजी में भारतीय वैज्ञानिकों ने नए कीर्तिमान गढ़े हैं. राज्य Government ने भी अपनी स्पेस-टेक पॉलिसी लॉन्च की है. मध्यप्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं.
–
एएसएच/डीकेपी