केरल में वंदे मातरम विवाद पर सपा ने कहा- केंद्र सरकार के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे गवर्नर

New Delhi, 30 मई . Samajwadi Party के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा और सांसज राजीव राय ने केरल में वंदे मातरम विवाद और अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों सहित विभिन्न मुद्दों पर प्रतिक्रियाएं दी हैं.

केरल में ‘वंदे मातरम’ विवाद पर Samajwadi Party के सांसद राजीव कुमार राय ने से बातचीत में कहा, “Governorों की भूमिका वास्तव में स्वतंत्र नहीं होती. जिस प्रकार ब्रिटिश अपने एजेंटों को नियुक्त करते थे, उसी प्रकार आज Governor केंद्र Government के एजेंट के रूप में कार्य करते हैं. वे दिल्ली में कही गई हर बात को तोते की तरह दोहराते हैं.”

बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर Samajwadi Party के सांसद ने कहा, “Government को अब तक निकाले गए लोगों के आंकड़े जारी करने चाहिए क्योंकि Jharkhand में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया गया है. चुनाव से पहले अक्सर ऐसे दावे किए जाते हैं. बिहार में भी एसआईआर प्रक्रिया को लेकर यही बात कही गई थी. यहां तक ​​कि Supreme Court ने भी इस मामले पर आंखें मूंद ली हैं.”

केरल में ‘वंदे मातरम विवाद’ पर सपा प्रवक्ता ने कहा, “मुझे लगता है कि किसी भी चीज को थोपा नहीं जा सकता है. हमारे संविधान का लचीलापन अपने आप को अनूठा बनाता है. किसी की जबरदस्ती राष्ट्रभक्ति तय नहीं कर सकते हैं. यह स्वतंत्रता है कि आप वंदे मातरम पूरा गाएं या सिर्फ 4 लाइनें ही गाएं. हम लोग बचपन से ही वंदे मातरम की चार लाइनें ही गाते रहे हैं. लेकिन दबाव देकर कहेंगे कि वंदे मातरम पूरा गाना है तो India में यह नहीं चल सकता.”

बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर Samajwadi Party के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी वास्तव में एक ‘जुमला पार्टी’ है. 2004 से 2014 तक, यूपीए Government के दौरान, आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 50,972 बांग्लादेशियों को बांग्लादेश वापस भेजा गया था. ये मेरे आंकड़े नहीं हैं, ये India Government के स्वयं के आंकड़े हैं.

2014 से 2026 तक जैसा कि हम आज बात कर रहे हैं, केवल 5,335 बांग्लादेशियों को वापस भेजा गया है. इसलिए, यूपीए Government के 10 वर्षों और मोदी Government के 11 वर्षों की तुलना करें, तो वास्तविकता आपके सामने है. यह यूपीए के आंकड़ों का एक तिहाई, एक चौथाई या उसके आसपास भी नहीं है. लेकिन भाषण दस गुना बड़े होते हैं.”

कर्नाटक में डी.के. शिवकुमार के Chief Minister बनने के अटकलों पर आशुतोष वर्मा ने कहा, “कर्नाटक में कांग्रेस ने बहुत अच्छे तरीके से परिवर्तन किया है, इसके लिए राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे सहित पूरी पार्टी बधाई के पात्र है.”

एसपी सांसद राजीव राय और प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने इस बार उत्तर प्रदेश में Samajwadi Party की Government बनने का दावा किया. सांसद ने कहा कि यूपी में Government बनने के बाद केंद्र से भी भाजपा की विदाई तय है.

ओपी/पीएम

Leave a Comment