सीएम सम्राट चौधरी के बयान पर बोले नेता- किसी भी जाति का अपराधी हो सजा मिलनी चाहिए

रांची, 22 मई . बिहार में एनकाउंटर को लेकर Chief Minister सम्राट चौधरी के बयान पर नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है.

भाजपा विधायक सी.पी. सिंह ने कहा कि मुझे इस मामले में जाति का मुद्दा समझ नहीं आ रहा है. अपराधी तो अपराधी होता है. ऐसा नहीं है कि अपराधी सिर्फ एक ही जाति के होते हैं. अपराधी राजपूत, ब्राह्मण, बनिया या यादव कोई भी हो सकता है. हर जाति का अपना महत्व होता है. हर जाति पर गर्व होना चाहिए.

सी.पी. सिंह ने कहा कि हम लोग भाजपा के कार्यकर्ता हैं. हम लोगों को राष्ट्रीयता में विश्वास है. देश के अंदर रहने वाला हर भारतीय नागरिक का यह कर्तव्य है कि कोई भी गैर-कानूनी काम नहीं करें. अगर किसी की ओर से कानून को हाथ में लिया जाता है तो स्वाभाविक रूप से Police पकड़ने की कोशिश करती है. अगर अपराधी की ओर से Police को चुनौती दी जाती है तो स्वाभाविक तौर पर Police की ओर से आत्मरक्षार्थ गोली चलाई जाती है. जाति पूछकर Police की ओर से एनकाउंटर नहीं किया जाता है और न जाति पूछकर Police किसी को पकड़ती है.

उत्तर प्रदेश Government में मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने सम्राट चौधरी के एनकाउंटर पर दिए बयान पर कहा कि यह उनका व्यक्तिगत विचार होगा. मेरा मानना है कि अपराधी कोई भी हो, किसी भी वर्ग-जाति को हो उसको सजा मिलनी चाहिए.

एनकाउंटर पर सम्राट चौधरी के बयान को लेकर कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा कि बिहार में अपराधों की बाढ़ आ गई है. हर दिन हत्याएं, लूट और बलात्कार हो रहे हैं. बिहार की पहचान अब तेजी से अपराधों के लिए बन रही है. महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामले में बिहार तीसरे स्थान पर था.

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा-शासित राज्यों में, उत्तर प्रदेश कई अपराध श्रेणियों में शीर्ष पर है और Madhya Pradesh दूसरे स्थान पर है. ठीक अन्य भाजपा-शासित राज्यों की तरह, बिहार में भी बड़े पैमाने पर अपराध बढ़ रहे हैं, जबकि कई जगहों पर कानून-व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है. Government को सतर्क रहना चाहिए और उचित कार्रवाई करनी चाहिए.

एसडी/पीएम

Leave a Comment