
Mumbai , 19 अप्रैल . देश भर के मंदिरों में अक्षय तृतीया के अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ दर्शन के लिए पहुंच रही है.
उत्तर से लेकर दक्षिण India में भगवान विष्णु और नरसिंह भगवान को चंदन के लेप से ठंडक प्रदान की जा रही है, तो वहीं Mumbai के प्रसिद्ध देवी मंदिर मुंबादेवी में आम महोत्सव पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. मुंबादेवी मंदिर में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी आम महोत्सव मनाया जा रहा है.
मुंबादेवी मंदिर के व्यवस्थापक हेमंत जाधव बताते हैं कि Maharashtra में आम की पैदावार सबसे ज्यादा होती है. यहां का हापुस आम पूरे विश्व में प्रसिद्ध है. मुंबादेवी Maharashtra के लोगों की कुल देवी है. इसलिए आम उत्पादन करने वाले किसान अक्षय तृतीया के दिन अपने बगीचे का आम लाकर मां के चरणों में अर्पित करते हैं. किसानों, व्यापारियों, तथा देवी भक्तों द्वारा लाए गए आमों से मां का शृंगार किया जाता है.
उन्होंने आगे बताया कि आम का निर्यात करने वाले व्यापारी भी विदेशों में अपना माल भेजने से पहले मां के चरणों में अपने व्यापार की मंगल कामना करते हैं. इस वर्ष आज ही के दिन अक्षय तृतीया पड़ रही है. इस दिन भारी संख्या में देवी भक्त एकत्रित होकर इस आम महोत्सव का दर्शन कर अपने को भाग्यशाली मानते हैं.
मुंबादेवी के नाम पर ही Mumbai का नाम रखा गया था. मां को Mumbai की रक्षिका के तौर पर पूजा जाता है. पहले यह मंदिर 1737 में मेंजिस नामक की जगह पर बना था, लेकिन बाद में अंग्रेजों के शासन में मंदिर को मरीन लाइन्स-पूर्व क्षेत्र में स्थापित कर दिया गया. मंदिर को 400 से अधिक सालों से पुराना बताया जाता है. मान्यता है कि मां की स्थापना मछुआरों ने की थी. मान्यता है कि मुंबादेवी Mumbai के समुद्र और पूरे शहर की रक्षा करती है. साथ ही यह भी मानते हैं कि मां के दर्शन मात्र से ही सारी परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है और भक्त की मुराद भी पूरी होती है. यही कारण है कि भक्त दूर-दूर से मां के दर्शन के लिए आते हैं.
–
पीएस/एएस