उत्तराखंड: सीएम धामी के निर्देश पर त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा के पिता को तत्काल आर्थिक सहायता स्वीकृत

देहरादून, 29 दिसंबर . उत्तराखंड Government की तरफ से त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की गई है. Chief Minister पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एंजेल चकमा के पिता तरुण प्रसाद चकमा को पहली किस्त के रूप में 4 लाख 12 हजार 500 रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर जारी कर दी है. यह सहायता राशि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 तथा नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955 के प्रावधानों के अंतर्गत दी गई है.

Chief Minister के निर्देशानुसार पीड़ित परिवार को तुरंत राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह प्रकरण वरिष्ठ Police अधीक्षक देहरादून के माध्यम से जिला समाज कल्याण अधिकारी देहरादून को भेजा गया था. इसके बाद उपजिलाधिकारी विकासनगर एवं Police उपाधीक्षक विकासनगर की संयुक्त जांच रिपोर्ट प्राप्त की गई. रिपोर्ट के आधार पर जिलास्तरीय समिति की स्वीकृति प्रक्रिया को त्वरित रूप से पूर्ण कराया गया, जिसके पश्चात उक्त अधिनियमों के तहत आर्थिक सहायता स्वीकृत करते हुए प्रथम किस्त का चेक एंजेल चकमा के पिता तरुण प्रसाद चकमा को भेज दिया गया.

एंजेल की मौत देहरादून में कथित तौर पर नस्लीय अपशब्द को लेकर हुए जानलेवा हमले के बाद हुई थी.

बता दें कि Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने Monday को स्वयं एंजेल चकमा के पिता तरुण प्रसाद चकमा से फोन पर बातचीत की थी. इस दौरान उन्होंने एंजेल की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की. Chief Minister धामी ने बताया कि इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपी पर इनाम घोषित कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं.

Chief Minister ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन देते हुए कहा कि वह इस घटना से व्यक्तिगत रूप से बेहद आहत हैं और परिवार के दुख को पूरी तरह समझते हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि उत्तराखंड Government इस जघन्य अपराध के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पूरी तत्परता से कार्रवाई करेगी. Chief Minister ने कहा कि राज्य Government पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय सुनिश्चित करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी.

एएसएच/डीकेपी

Leave a Comment