
गुना, 3 दिसंबर . Madhya Pradesh के गुना जिले के किसानों को खाद की समस्या से निजात दिलाने के लिए Union Minister और क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पहल की है. इस कोशिश के चलते 2674 मीट्रिक टन डीएपी गुना पहुंच गया है.
Union Minister ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पिछले दिनों अपने क्षेत्र के किसानों से मुलाकात की थी और उनकी समस्याओं को जाना था. इस दौरान खाद संबंधी समस्या सामने आई थी. गुना जिले में किसानों को खाद की कमी का सामना न करना पड़े, इसके लिए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहल पर Wednesday को 2675 मीट्रिक टन डीएपी खाद गुना पहुंच चुकी है.
यह पूरी खेप केंद्र एवं राज्य Government के समन्वित सहयोग से उपलब्ध कराई गई है. Union Minister ने स्वयं पिछले दिनों वितरण केंद्रों पर जाकर प्रणाली का गहन निरीक्षण किया था और तत्काल रूप से काउंटरों की संख्या में इजाफा करवाया था. इसके साथ ही उन्होंने सहायता डेस्क, पानी और पंडाल जैसी सहूलियतों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए.
सिंधिया ने किसानों से और खाद गुना पहुंचाने की बात कही थी, जो आज पहुंच चुकी है. बताया गया है कि Thursday से खाद का वितरण 71 सोसायटियों को 1778 मीट्रिक टन किया जाएगा और शेष मात्रा का वितरण निजी अधिकृत डीलरों के माध्यम से किया जाएगा, ताकि किसी किसान को प्रतीक्षा न करनी पड़े. इसके अतिरिक्त एनएफएल से प्राप्त खाद भी लगातार डबल लॉक केंद्रों में पहुंच रही है, जिससे किसानों को तीनों माध्यमों—समिति, डबल लॉक केंद्र और निजी दुकानों—पर पर्याप्त खाद उपलब्ध रहे.
सिंधिया का कहना है कि अन्नदाता किसान भाइयों की जरूरतें ही मेरी सबसे बड़ी जिम्मेदारी हैं. खाद की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करना मेरा निरंतर प्रयास है, और मैं हर कदम पर अपने किसानों के साथ खड़ा हूं. Prime Minister Narendra Modi और Chief Minister मोहन यादव के नेतृत्व में Madhya Pradesh की डबल इंजन Government किसानों के हित और खाद की पर्याप्त सप्लाई के लिए प्रतिबद्ध है. खाद की इस खेप के लिए Union Minister ने Prime Minister और Madhya Pradesh के Chief Minister का आभार भी व्यक्त किया.
–
एसएनपी/डीकेपी