
दतिया, 12 जुलाई . Madhya Pradesh के दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों में नाराजगी और जिला इकाई में इस्तीफों पर उपChief Minister जगदीश देवड़ा ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि संगठन में अगर कोई विवाद है तो सभी लोग बैठकर समाधान करेंगे.
दतिया में उपचुनाव की तैयारियों के बीच उपChief Minister जगदीश देवड़ा और BJP MP संध्या राय ने मंदिर में दर्शन किए. उन्होंने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “माता रानी के दर्शन किए हैं और प्रार्थना की है कि सभी के जीवन में खुशहाली रहे और सभी लोग स्वस्थ रहें.”
जगदीश देवड़ा ने जिलाध्यक्ष समेत कार्यकारणी के सामूहिक इस्तीफे पर कहा, “यह सब पारिवारिक बात है. भाजपा का बहुत बड़ा परिवार है. यह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है. कहीं कुछ हुआ है तो पार्टी सक्षम है. सभी वरिष्ठ लोग बैठकर इन सबका समाधान कर लेगें.”
कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर उन्होंने कहा, “हमारे सामने कौन नेता चुनाव लड़ रहा है, यह हम नहीं जानते हैं. हम सिर्फ यह जानते हैं कि कांग्रेस पार्टी से मुकाबला है.” उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने देश और प्रदेश में कुछ नहीं किया. इसे जनता भी अच्छे से जानती है. जनता निर्णय करेगी और उसका दो तारीख को फैसला आएगा.
दतिया उपचुनाव को लेकर BJP MP संध्या राय ने कहा कि पार्टी का उम्मीदवार भारी अंतर से जीतेगा. उन्होंने कहा, “विरोधी पार्टी (कांग्रेस) क्या दावा करती है, इससे हमारा कोई मतलब नहीं है. भाजपा एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेगी. हमारे बूथस्तर पर कार्यकर्ता हर समय चुनाव के लिए तैयार रहते हैं. दतिया के उपचुनाव को लेकर भी भाजपा के कार्यकर्ता उत्साहित हैं. हमारा प्रत्याशी पार्टी का चुनाव चिन्ह है और हम सभी इसी के लिए काम करते हैं.”
नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों में नाराजगी को लेकर संध्या राय ने कहा, “जब परिवार बड़ा होता है तो निश्चित तौर पर किसी न किसी विषय पर नाराजगी रहती है. फिर से मुझे लगता है कि दतिया में उपचुनाव को लेकर पार्टी नेताओं के बीच कोई नाराजगी नहीं है. हम सभी मिलकर आज चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे और Monday को भाजपा प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे.”
–
डीसीएच/