
New Delhi, 27 मई . देश के प्रथम Prime Minister पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. नेताओं ने नेहरू को आधुनिक India के निर्माता, लोकतंत्र के प्रहरी और वैज्ञानिक सोच के प्रतीक बताते हुए उनके योगदान को याद किया.
social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में Madhya Pradesh के पूर्व Chief Minister कमलनाथ ने लिखा, “महान स्वतंत्रता सेनानी, देश के प्रथम Prime Minister, आधुनिक India के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. नेहरू ने India के चहुंमुखी विकास की जो आधारशिला रखी, वह आज भी विश्व में अद्वितीय है. India में लोकतंत्र की स्थापना और लोकतांत्रिक संस्थाओं का प्रसार उनका सबसे बड़ा योगदान है. उन्होंने अपना पूरा जीवन India में गैर-बराबरी दूर करने और India को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पित किया. युगों-युगों तक उनकी कीर्ति अमर रहेगी.”
मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने लिखा, “राष्ट्र निर्माण, प्रगति और एकता के प्रतीक India के प्रथम Prime Minister पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन. आधुनिक India के निर्माण में आपका योगदान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति आपकी अटूट आस्था और शिक्षा व संस्थाओं को सशक्त बनाने की आपकी दूरदर्शी सोच सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी. आपकी पुण्यतिथि पर हम आपके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हैं.”
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने जवाहर लाल नेहरू का एक कथन, ‘आप दीवार के चित्रों को बदल कर इतिहास के तथ्यों को नहीं बदल सकते हैं,’ को कोट करते हुए लिखा, “आधुनिक India के निर्माता प. जवाहर लाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन.”
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अशोक सिंह ने नेहरू को याद करते हुए लिखा, “देश के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक India के निर्माण में अपना अतुलनीय योगदान देने वाले प्रथम Prime Minister स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. देश के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर सशक्त India के नवनिर्माण में उनका अतुलनीय योगदान स्मरणीय रहेगा.”
लालू प्रसाद यादव की बेटी और राजद नेता रोहिणी आचार्य ने लिखा, “स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों में से एक, उत्कृष्ट विचारक, विलक्षण लेखक, आधुनिक India के नवनिर्माण की मजबूत नींव रखने वाले युग-द्रष्टा, देश के प्रथम Prime Minister, भारत-रत्न जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन व् भावपूर्ण श्रद्धांजलि.”
बिहार के पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार ने लिखा, “India के प्रथम Prime Minister स्व. पं. जवाहर लाल नेहरु की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि.”
अरुणाचल प्रदेश भाजपा ने अपने अधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, “India रत्न जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्ण नमन. राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा और योगदान को देश हमेशा याद रखेगा.”
–
पीएसके