श्रावण शिवरात्रि पर भाजपा अध्यक्ष, रक्षा मंत्री सहित कई नेताओं ने दीं बधाई और शुभकामनाएं

New Delhi, 11 अगस्त . श्रावण मास की शिवरात्रि के अवसर पर Tuesday को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने social media पर लिखा, “नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय भस्माङ्गरागाय महेश्वराय. नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय तस्मै नकाराय नमः शिवाय॥” उन्होंने आगे लिखा, “श्रावण मास की शिवरात्रि के शुभ अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि सभी देशवासियों के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे, हर परिवार खुशहाल रहे और हमारा राष्ट्र निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े.”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “श्रावण मास की शिवरात्रि के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. देवाधिदेव महादेव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का संचार हो तथा आपके परिवार पर भगवान शिव का आशीर्वाद बना रहे. हर हर महादेव!”

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, “देवाधिदेव महादेव की आराधना और उपासना के पवित्र श्रावण मास की शिवरात्रि के पावन अवसर पर सभी देशवासियों व श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भगवान शंकर और माता पार्वती की कृपा सभी पर बनी रहे, हर घर-आंगन धन-धान्य से भरा रहे, सबके जीवन में अपार सुख, समृद्धि व आनंद हो, सबकी मनोकामनाएं पूरी हों, यही प्रार्थना है. हर हर महादेव!”

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने लिखा, “आप सभी देशवासियों को पवित्र श्रावण मास की शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं. देवों के देव महादेव से सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सौभाग्य, सुख व शांति के आशीर्वाद की कामना करता हूं. हर हर महादेव!”

Union Minister पीयूष गोयल ने लिखा, “पावन श्रावण मास की शिवरात्रि के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हर हर महादेव. देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि उनकी कृपा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का संचार करे तथा हर परिवार पर उनका आशीर्वाद सदैव बना रहे.”

Union Minister चिराग पासवान ने लिखा, “श्रावण मास शिवरात्रि के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. देवाधिदेव महादेव की कृपा से आपका जीवन सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि से परिपूर्ण हो. हर हर महादेव.”

उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने लिखा, “ओम त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्. उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥” उन्होंने आगे लिखा, “समस्त प्रदेशवासियों को पवित्र श्रावण मास की शिवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. देवाधिदेव महादेव से आप सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं.”

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने लिखा, “श्रद्धा, भक्ति और आस्था के पावन पर्व श्रावणी शिवरात्रि की समस्त शिवभक्तों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! देवाधिदेव महादेव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो तथा Rajasthan सदैव प्रगति और खुशहाली के पथ पर अग्रसर रहे, यही प्रार्थना है. हर हर महादेव!”

बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने लिखा, “समस्त श्रद्धालुओं को पावन श्रावण मास की शिवरात्रि के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं. महादेव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य का वास हो. हर हर महादेव.”

भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद संजय सेठ ने social media पर लिखा, “ओम नमः शिवाय, समस्त देशवासियों को श्रावण शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं. महादेव से कामना है कि आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का वास हो. आइए, इस पवित्र पर्व पर श्रद्धा और भक्ति के साथ राष्ट्रकल्याण, जनसेवा एवं मानवता के मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प लें. हर-हर महादेव!”

उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव मौर्य ने लिखा, “समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को पवित्र श्रावण मास की शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान शिव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य का संचार हो, यही प्रार्थना है. हर हर महादेव!”

दिल्ली Government में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने लिखा, “आप सभी को श्रावण मास की पावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं. महादेव की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य बना रहे.”

भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने बधाई देते हुए लिखा, “पावन श्रावण मास की शिवरात्रि के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. देवों के देव महादेव की कृपा से हम सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का संचार हो. हर हर महादेव!”

एसडी/एएस

Leave a Comment