पीएम की ऊर्जा बचत की अपील पर सियासत तेज, ब्रजेश पाठक बोले-अखिलेश और राहुल की सोच नकारात्मक

Lucknow, 11 मई . उत्तर प्रदेश के उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने Prime Minister Narendra Modi की ऊर्जा बचत की अपील पर सवाल उठाने को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित के मुद्दों पर भी विपक्ष की नकारात्मक राजनीति सामने आ रही है और दोनों नेताओं की हताशा व Political कुंठा उनके बयानों में साफ झलक रही है.

उत्तर प्रदेश के उपChief Minister ब्रजेश पाठक Monday को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव को अब समझ लेना चाहिए कि आप दोनों की मानसिकता ही नकारात्मक हो गई है. फिर चाहे मुद्दा राष्ट्रहित का ही क्यों न हो. Prime Minister Narendra Modi ने देशहित में अपने राष्ट्र के प्रिय परिवारीजनों से कुछ समय के लिए सीमित संसाधनों का उपयोग करने की विनम्र अपील की तो नकारात्मक मानसिकता से ग्रसित आप दोनों नेताओं की Political कुंठा, हताशा और निराशा बाहर आ गई. अनर्गल बयानबाजी शुरू कर दी. Prime Minister ने स्पष्ट किया है कि जहां तक संभव हो, वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता दें. एक साल तक सोना खरीदने से बचें. पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए मेट्रो से सफर करें. पार्सल रेल से भेजें और कार का कम इस्तेमाल करें. खाने के तेल का भी कम उपयोग करें. रासायनिक खाद का इस्तेमाल आधा करें और प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ें. विदेशी ब्रांडेड उत्पादों का उपयोग कम करें और स्वदेशी को अपनाएं एवं एक साल तक विदेशों की यात्रा कम करें. आइए, हम सब मिलकर तेल आयात पर खर्च होने वाली विदेशी मुद्रा बचाने का संकल्प लें.

हफ्ते में एक दिन कारपूल करना हो या ईवी अपनाना, आपका हर छोटा कदम देशहित में बड़ा योगदान है. गैस चूल्हे की जगह इंडक्शन का उपयोग और घर पर सोलर पैनल लगाना एक बेहतरीन शुरुआत हो सकती है.

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स के जरिए भाजपा पर निशाना साधते हुए लिखा कि चुनाव खत्म होते ही ‘संकट’ याद आ गया. दरअसल देश के लिए ‘संकट’ सिर्फ एक है और उसका नाम है ‘भाजपा’. इतनी सारी पाबंदियां लगानी पड़ीं तो ‘पंच ट्रिलियन डॉलर की जुमलाई अर्थव्यवस्था’ कैसे बनेगी? लगता है भाजपा Government के हाथ से लगाम पूरी तरह छूट गई है. डॉलर आसमान छू रहा है और देश का रुपया पातालोन्मुखी हो गया है.

उन्होंने आगे कहा कि सोना न खरीदने की अपील जनता से नहीं, भाजपाइयों को अपने भ्रष्ट लोगों से करनी चाहिए, क्योंकि जनता तो वैसे भी 1.5 लाख तोले का सोना नहीं खरीद पा रही है. भाजपाई ही अपनी काली कमाई का स्वर्णीकरण करने में लगे हैं. हमारी बात गलत लग रही हो तो ‘Lucknow से लेकर गोरखपुर’ तक पता कर लीजिए या ‘Ahmedabad से लेकर गुवाहाटी’ तक. अखिलेश यादव ने तंजिया लहजे में कहा कि वैसे सारी पाबंदियां चुनाव के बाद ही क्यों याद आईं?

विकेटी/वीसी

Leave a Comment