
अयोध्या, 23 मई . अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने नीट पेपर लीक मामले पर Government पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पेपर लीक होने का सिलसिला लगातार चल रहा है. नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. नौजवान देश की दौलत हैं, उनके साथ Government खेल कर रही है.
अवधेश प्रसाद ने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि बंगाल जैसी स्थिति पैदा करने के लिए 2027 की तैयारी की जा रही है. यह सौदा इनके लिए बड़ा महंगा पड़ेगा. बंगाल और उत्तर प्रदेश में जमीन आसमान का अंतर दिखाई पड़ेगा. यही सब Government के पतन का कारण बनेगी. जनता के सामने वजह की तलाश नहीं करनी पड़ेगी, क्योंकि वजह जनता खुद बन गई है. उन्होंने कहा कि जनता के सामने बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार का मुद्दा रहेगा.
अवधेश प्रसाद ने Government पर निशाना साधते हुए कहा कि बिजली के उत्पादन को बढ़ाने के लिए यूपी और केंद्र Government की ओर से उत्तर प्रदेश में एक भी पैसे का कोई काम नहीं किया गया. गर्मी का मौसम चल रहा है, ऐसी स्थिति में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है. उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर जलने की भी परेशानी बढ़ गई है.
उन्होंने कहा कि चीन का स्मार्ट मीटर लगाया गया था, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई थी. विद्युत आपूर्ति ठप होने से परेशानी बढ़ गई है और हाहाकार मचा हुआ है, जिसको लेकर सपा प्रदेश में लगातार संघर्ष कर रही है. महंगाई का आलम तो ये है कि पिछले 10 दिनों में तीन बार पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ाया गया. Government पूरी तरह से फेल हो गई है. सिर्फ जुमलेबाजी के आधार पर Government चल रही है.
पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा होने पर एक शख्स अमन पासवान ने कहा कि Government जो भी नियम बनाए, जनता की सहुलियत को ध्यान में रखकर बनाए. एक और शख्स ने विवेक कहा कि अगर जरूरत है तो आना-जाना पड़ेगा. इसको लेकर क्या कहा जा सकता है?
–
एसडी/वीसी