मदर्स डे पर इटली की पीएम बोलीं, मां बनना सबसे बड़ा तोहफा और जिंदगी की सबसे बड़ी चुनौती

New Delhi, 10 मई . पूरी दुनिया 10 मई को मदर्स डे मना रही है. इस मौके पर दुनिया के शीर्ष नेता भी माताओं को मदर्स डे की बधाई दे रहे हैं. न्यूजीलैंड के Prime Minister क्रिस्टोफर लक्सन और इटली की Prime Minister जॉर्जिया मेलोनी से लेकर यूक्रेन के President वोलोडिमीर जेलेंस्की तक ने मदर्स डे की बधाई दी. पीएम मेलोनी ने कहा कि मां बनना दुनिया का सबसे बड़ा तोहफा है, तो वहीं जिंदगी की सबसे बड़ी चुनौती भी है.

न्यूजीलैंड के Prime Minister लक्सन ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “न्यूजीलैंड की सभी शानदार माताओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं. आज मैं अपनी मां के बारे में सोच रहा हूं. उन्होंने तीन लड़कों को पाला-पोसा, पढ़ाई के लिए वापस गईं, अपना करियर बनाया और किसी तरह सब कुछ मैनेजेबल बना दिया. और वह एक कमाल की दादी भी हैं. हर उस मां को जो अपना बेस्ट कर रही है, धन्यवाद.”

वहीं इटली की Prime Minister जॉर्जिया मेलोनी ने अपनी बेटी के साथ तस्वीर साझा कर लिखा, “मां बनना सबसे बड़ा तोहफा है और साथ ही जिंदगी की सबसे बड़ी चुनौती भी. मां बनना आपको अंदर से बदल देता है. यह आपका दिल, आपका समय और दुनिया को देखने का आपका नजरिया बदल देता है. यह आपको एक ही समय में ज्यादा मजबूत और कमजोर बनाता है. यह आपको हर दिन सिखाता है कि बिना किसी माप-तौल के, बिना किसी शर्त के प्यार करने का असली मतलब क्या होता है.”

उन्होंने आगे कहा कि मां होने का मतलब है हमेशा आपके साथ रहना, तब भी जब आप थके हुए हों. इसका मतलब है छोटी-छोटी बातों में भी प्यार दिखाना, डर और त्याग का हिम्मत से सामना करना और तब भी ताकत ढूंढना जब लगे कि आपके पास कुछ बचा ही नहीं है.

दुनिया की तमाम माताओं को मदर्स डे की बधाई देते हुए पीएम मेलोनी ने कहा, “आज, मैं सभी माताओं के लिए एक खास बात कहना चाहती हूं. उन माताओं के लिए जो बिना रुके पूरे दिन दौड़ती रहती हैं, उन माताओं के लिए जो चुपचाप हर चिंता को अपने अंदर रखती हैं, उन माताओं के लिए जो सबसे छिपी हुई छोटी-छोटी बातों में भी देखभाल, मौजूदगी और प्यार देती हैं. आप सभी को मदर्स डे की शुभकामनाएं. आप जो कुछ भी हैं, उसके लिए. आप जो कुछ भी करती हैं, उसके लिए. आप हर दिन दुनिया को जो बहुत सारा प्यार देती हैं.”

यूक्रेन के President जेलेंस्की ने लिखा, आज मदर्स डे है. उस बेइंतहा प्यार के लिए धन्यवाद जिसकी सच में कोई सीमा नहीं है और हर उस चीज के लिए जो एक मां अपने बच्चे और परिवार के लिए करती है. युद्ध की सच्चाई ने लाखों यूक्रेनी परिवारों की जिंदगी बदल दी है और आज यूक्रेनी माताएं जबरदस्त हिम्मत, साहस, बहादुरी और उस प्यार की मिसाल हैं जो हमें सहने में मदद करता है.

उन्होंने आगे कहा कि हर मां को जिंदगी के तोहफे के लिए, अपने बच्चों पर विश्वास करने के लिए और आपकी दुआओं, सुरक्षा और सपोर्ट के लिए धन्यवाद.

केके/वीसी

Leave a Comment