
Patna, 15 दिसंबर . बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार Government में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाएं दीं. डिप्टी सीएम ने इसे बिहार के लिए गर्व का क्षण बताया.
Patna में मीडिया से बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि यह बिहार जैसे राज्य के लिए एक स्वागत योग्य पल है. नितिन नबीन बिहार से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने हैं. यह राज्य के लिए गर्व का क्षण है.
डिप्टी सीएम ने एक्स पोस्ट में लिखा, “भाजपा के साथ बिहार के लिए एक अभूतपूर्व उपलब्धि. भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त होने पर नितिन नबीन के भाजपा प्रदेश कार्यालय में आगमन पर कार्यकर्तागण द्वारा आयोजित समारोह में स्नेहिल स्वागत किया. बिहार के कर्मनिष्ठ कार्यकर्ता को विश्व के सबसे विशाल राजनैतिक दल का अति महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान करने के लिए पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित समस्त केंद्रीय नेतृत्व का हार्दिक आभार-अभिनंदन है. निश्चित रूप से नितिन नबीन के कार्यकाल में भाजपा नित नए आयाम स्थापित करेगी. जय भाजपा, जय भारत.
सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर उपChief Minister सम्राट चौधरी ने कहा, “India के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर हमने उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने India के निर्माण में बहुत बड़ा योगदान दिया और एक एकजुट India के सपने को पूरा किया.“
सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “आधुनिक India के शिल्पकार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर Patna में आयोजित राजकीय श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होकर पुष्पार्चन किया. इस अवसर पर Chief Minister नीतीश कुमार के साथ भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितीन नबीन मौजूद रहे.
उन्होंने लिखा, “India रत्न, राष्ट्रनिर्माता एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. India की एकता, अखंडता और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में उनका अतुलनीय योगदान हम सबका सदैव मार्गदर्शन करता रहेगा.“
–
डीकेएम/वीसी