
कोलकाता, 1 अगस्त . पश्चिम बंगाल Government में मंत्री दिलीप घोष ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में हुए आतंकी हमले निंदा की. Saturday को मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा Government लगातार आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करती रही है और आने वाले दिनों में इन्हें पूरी तरह से उखाड़ फेंकेगी.
दिलीप घोष ने कहा, “अभी इक्का-दुक्का घटनाएं कहीं-कहीं होती रहती हैं. आतंकवाद धीरे-धीरे खत्म होने की ओर बढ़ रहा है. माओवादी आतंकवाद, जिसने कभी पश्चिम बंगाल के जंगलमहल इलाके के साथ-साथ आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, Odisha और Maharashtra के कुछ हिस्सों को प्रभावित किया था, वह लगभग खत्म हो चुका है. हालांकि कश्मीर जैसे मुश्किल और दूरदराज के इलाकों में कुछ आतंकवादी अभी अलग-थलग जगहों पर छिपे हुए हैं. वे समय-समय पर ऐसी हरकतें करते रहते हैं, लेकिन Government अब उनसे सख्ती से निपटेगी.”
बर्धमान में आतंकी की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा, “बर्धमान का इतिहास काफी चर्चित रहा है. खगरागढ़ की घटना के बारे में सभी जानते हैं, जहां करीब 15 साल पहले एक बड़ा बम धमाका हुआ था. वह एक अलग दौर था, जो बीत चुका है. हालांकि, आज भी देश में ऐसी जगहें हैं जहां आतंकवादी नेटवर्क मौजूद हैं और वे लोगों को ऐसी गतिविधियों में शामिल करने की कोशिश करते रहते हैं. नेताओं-मंत्रियों का भी जीवन खतरे में हैं, लेकिन भाजपा Government आतंकियों के मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देगी और इन्हें उखाड़ फेंकेगी.”
कमर्शियल गैस की कीमतों में हुई कमी को लेकर दिलीप घोष ने कहा, “गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें पूरी तरह हमारे नियंत्रण में नहीं हैं. दुनियाभर में कई चीजें होती रहती हैं. कई जगहों पर युद्ध और अन्य वैश्विक मुद्दे हैं. इनका असर पड़ता है, इसलिए कीमतें कभी बढ़ती हैं और कभी कमी आती है. जब ईंधन की कीमतें 100 रुपए बढ़ती हैं, तो लोग सड़कों पर उतर आते हैं और ऐसे शोर मचाते हैं जैसे दुनिया खत्म हो रही हो. अब जब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर कीमतें 200 रुपए कम हुई हैं तो कम से कम Prime Minister का शुक्रिया तो अदा करें. वे इतने सम्मान के हकदार हैं. हमारे पास ऐसे Prime Minister हैं जो देश के हर नागरिक के बारे में सोचते हैं.”
छात्र आंदोलन के दौरान पीएम मोदी को लेकर इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक शब्दों की नींदा करते हुए दिलीप घोष ने कहा, “‘कॉकरोच’ के नाम पर हुआ यह विरोध प्रदर्शन बिल्कुल वैसा ही है जैसा इसका नाम बताता है. किशोरों को सड़कों पर लाया गया और उनसे गलत व्यवहार करवाया गया. उनके संस्कार खराब किए गए और आज उनके माता-पिता भी शर्मिंदा हैं. बच्चे खुद कह रहे हैं कि उनसे गलती हुई और जो कुछ भी उन्होंने किया, वह गलत था. जिन्होंने उन्हें उकसाया, उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी India में ऐसे आंदोलनों को बदनाम करने की हिम्मत न करे.”
पत्थर और बालू माफिया तुलु मंडल को लेकर उन्होंने कहा, “तुलु मंडल का कोई अकेला मामला नहीं है. पश्चिम बंगाल में ऐसे हजारों नेता और व्यवसायी हैं जिन्होंने टीएमसी की कृपा से करोड़ों रुपए कमाए हैं. राज्य के सबसे गरीब जिलों में से एक बीरभूम को ही ले लीजिए. वहां ताकतवर माफिया लोग हैं जिनकी सैकड़ों करोड़ की संपत्ति है. उन्होंने अपने फायदे के लिए नदियों पर पुल बनाए हैं, सड़कें बनवाई हैं और हर तरह के काम किए हैं लेकिन अब पंश्चिम बंगाल में भाजपा की Government है और ऐसे माफियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.”
पश्चिम बंगाल Government द्वारा महिलाओं के लिए पिंक कार्ड जारी करने को लेकर उन्होंने कहा, “Government और हमारी पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में महिलाओं को विशेष लाभ देने का वादा किया था. महिलाओं को एक कार्ड जारी किया जाएगा, जो उनके बस यात्रा टिकट के रूप में काम करेगा और उन्हें मुफ्त यात्रा करने की सुविधा देगा.”
राम मंदिर दान चोरी मामले को लेकर संसद में विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के भगवा कपड़े पहनने पर दिलीप घोष ने कहा, “नाटक करने के अलावा उनके पास और क्या काम है? उन्हें अपना नाटक करने दीजिए.”
–
पीआईएम/वीसी