
New Delhi, 26 जुलाई . कारगिल विजय दिवस पर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों ने भारतीय सेना के सभी अमर वीरों को नमन करते हुए याद किया है.
उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, “कारगिल विजय दिवस की सभी को हार्दिक बधाई. यह दिवस हमारे वीर सैनिकों के शौर्य, त्याग और राष्ट्रनिष्ठा का अमर प्रतीक है. मातृभूमि की रक्षा हेतु अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले भारतीय सेना के सभी अमर वीरों को नमन.”
दिल्ली की रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, “कारगिल विजय दिवस पर India माता के अमर वीरों को शत-शत नमन. 26 जुलाई 1999 को ऑपरेशन विजय की सफलता के साथ हमारे जांबाज सैनिकों ने दुर्गम चोटियों पर तिरंगा फहराकर India की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा की. भारतीय सेना का अद्वितीय शौर्य, अटूट संकल्प और सर्वोच्च बलिदान सदैव राष्ट्र को गौरवान्वित करता रहेगा. हमारे वीरों का साहस, अनुशासन और मातृभूमि के प्रति समर्पण हम सभी को सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता रहेगा.”
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, “देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले मां भारती के अमर वीर सपूतों को कारगिल विजय दिवस पर कोटि-कोटि नमन!हमारे वीर सैनिकों का अदम्य साहस, अटूट राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है. उनका त्याग और समर्पण सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा.”
बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, “कारगिल विजय दिवस केवल एक विजय का पर्व नहीं, बल्कि उन वीर सपूतों के अदम्य साहस, सर्वोच्च बलिदान और अटूट राष्ट्रभक्ति का अमर स्मरण है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. कारगिल के सभी अमर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि एवं भारतीय सेना के शौर्य को शत्-शत् नमन.”
Haryana के Chief Minister नायब सैनी ने एक्स पोस्ट में कहा, “हिमालय की दुर्गम चोटियों पर अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए कारगिल विजय का स्वर्णिम इतिहास रचने वाले India माता के वीर सपूतों को कारगिल विजय दिवस पर कोटि-कोटि नमन. मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों का अमर बलिदान, अटूट संकल्प और अद्वितीय वीरता प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है. उनका शौर्य देश के युवाओं में राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति को सदैव प्रज्ज्वलित रखेगा.”
उत्तराखंड के Chief Minister ने एक्स पर लिखा, “कारगिल विजय दिवस पर मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर जवानों को कोटिशः नमन. यह दिवस केवल एक युद्ध की विजय नहीं बल्कि हमारे वीर जवानों के अदम्य साहस, सर्वोच्च बलिदान और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक भी है. आप सभी की शौर्य गाथा हमें सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी.”
कर्नाटक के Chief Minister डीके शिवकुमार ने एक्स पर पोस्ट किया, “कारगिल विजय दिवस पर, मैं कारगिल के उन अमर नायकों को नमन करता हूं, जिन्होंने साहस के साथ लड़ाई लड़ी और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया. कारगिल युद्ध के दौरान उनके कर्तव्य-बोध ने India की संप्रभुता की रक्षा की और उन्हें हमेशा गर्व और कृतज्ञता के साथ याद किया जाएगा. आइए, जिन मूल्यों के लिए उन्होंने लड़ाई लड़ी, उन्हें अपनाकर और उनके बलिदान को अपने दिलों में जीवित रखकर हम उनकी विरासत का सम्मान करें.
Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने एक्स पर लिखा, “मां भारती की रक्षा के लिए प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर वीरों को कारगिल विजय दिवस पर कोटि-कोटि नमन करता हूं. दुर्गम चोटियों पर अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय देते हुए जवानों ने तिरंगे की आन-बान-शान की रक्षा करते हुए स्वर्णिम इतिहास रचा. राष्ट्र सदैव आपका ऋणी रहेगा.”
Maharashtra के उपChief Minister ने एक्स पर लिखा, “कारगिल दिवस भारतीय सेना की ताकत, वीरता और बलिदान को याद करने का दिन. भारतीय सशस्त्र बलों के उन सैनिकों के असाधारण साहस, अटूट संकल्प और बलिदान को सलाम, जिन्होंने बेहद मुश्किल हालात में कारगिल युद्ध में जीत हासिल की.”
उत्तर प्रदेश के Chief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा, “कारगिल विजय दिवस की गौरवमयी वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस, अद्वितीय शौर्य, अटूट संकल्प और अक्षुण्ण राष्ट्रभक्ति को कोटिशः नमन! वर्ष 1999 में ‘ऑपरेशन विजय’ के माध्यम से हमारे वीर जवानों ने अद्वितीय पराक्रम का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा की और India के गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. मां भारती की रक्षा हेतु अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी अमर वीरों का त्याग और पराक्रम प्रत्येक भारतीय के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा.”
–
ओपी/एएस