ओमान और भारत आज करेंगे मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर, प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे मस्कट

मस्कट (ओमान), 18 दिसंबर. India के Prime Minister Narendra Modi तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में ओमान की राजधानी मस्कट पहुंच चुके हैं. वह दो दिन रुकेंगे. इस दौरान ओमान के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत करेंगे. Prime Minister मोदी की उपस्थिति में आज दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर होंगे. Wednesday को मस्कट पहुंचे Prime Minister मोदी का होटल में भारतवंशियों ने जोरदार स्वागत किया.

Prime Minister Narendra Modi ने मस्कट पहुंचने पर यादगार पल अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा किए हैं. सनद रहे India और ओमान के बीच मुक्त व्यापार समझौते को पिछले Friday को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी थी. व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) के रूप में आधिकारिक तौर पर नामित इस समझौते के लिए वार्ता नवंबर 2023 में औपचारिक रूप से शुरू हुई थी. अंतिम बातचीत इस वर्ष पूरी हुई. Prime Minister मोदी ओमान में सुल्तान तारिक के साथ चर्चा करेंगे. वह प्रवासी भारतीयों की सभा को भी संबोधित करेंगे.

मस्कट पहुंचने पर हवाई अड्डे पर Prime Minister मोदी का ओमान के उप Prime Minister सैय्यद शिहाब बिन तारिक अल सईद ने गर्मजोशी से स्वागत किया. Prime Minister को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. मोदी सुल्तान हैथम बिन तारिक के निमंत्रण पर ओमान पहुंचे हैं. खाड़ी देश की यह उनकी दूसरी यात्रा है. साथ ही भारत-ओमान के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 70 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है.

Prime Minister मोदी ने एक्स पर लिखा, ”मस्कट एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत के लिए ओमान के उप Prime Minister (रक्षा मामलों) सैय्यद शिहाब बिन तारिक अल सईद का बहुत-बहुत धन्यवाद. हमारी बहुत अच्छी बातचीत भी हुई, जिसमें हमने भारत-ओमान दोस्ती पर अपने विचार साझा किए.” Prime Minister मोदी जॉर्डन और इथियोपिया की सफल यात्रा पूरी करने के बाद ओमान पहुंचे.

Prime Minister मोदी ने एक्स पर एक संदेश में दोनों देशों के बीच स्थायी संबंधों पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा, “मस्कट, ओमान में उतरा. यह India के साथ स्थायी दोस्ती और गहरे ऐतिहासिक संबंधों की भूमि है. यह यात्रा सहयोग के नए रास्ते तलाशने और हमारी साझेदारी को नई गति देने का अवसर प्रदान करती है.” Prime Minister ने कहा कि ओमान में मिले गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभारी हूं. यहाँ भारतीय समुदाय का प्यार और उत्साह India और ओमान के बीच लोगों के बीच मजबूत रिश्तों को सच में दिखाता है.

Leave a Comment