ओडिशा: नवीन पटनायक ने त्यागा नेता प्रतिपक्ष का बढ़ा हुआ वेतन-भत्ता, गरीबों की भलाई में उपयोग की अपील

भुवनेश्वर, 13 दिसंबर . Odisha विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बीजद अध्यक्ष नवीन Patnaयक ने Saturday को प्रदेश के Chief Minister मोहन चरण माझी को पत्र लिखा. इस पत्र के जरिए उन्होंने अपने वेतन और भत्तों से जुड़ा महत्वपूर्ण निर्णय साझा किया है.

सीएम माझी के नाम लिखे पत्र में Patnaयक ने स्पष्ट किया है कि हाल ही में Odisha विधानसभा द्वारा नेता प्रतिपक्ष के वेतन और भत्तों में की गई बढ़ोतरी को वह स्वीकार नहीं करेंगे और इस राशि को राज्य के गरीब लोगों के कल्याण के लिए उपयोग करने का अनुरोध किया है.

अपने पत्र में नवीन Patnaयक ने कहा कि उन्हें पिछले 25 वर्षों से अधिक समय तक Odisha की जनता का अपार प्रेम, स्नेह और समर्थन प्राप्त हुआ है, जिसके लिए वह सदैव ऋणी रहेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि Odisha की जनता ने न केवल उन्हें बल्कि उनके दिवंगत पिता और राज्य के पूर्व Chief Minister स्वर्गीय बीजू Patnaयक को भी भरपूर सम्मान और स्नेह दिया है. इस जनसमर्थन को अपने जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए, उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और प्रेम ने ही उन्हें सार्वजनिक जीवन में निरंतर सेवा करने की प्रेरणा दी है.

Patnaयक ने पत्र में वर्ष 2015 का उल्लेख करते हुए बताया कि उसी भावना के तहत उनके परिवार ने कटक स्थित अपनी पैतृक संपत्ति ‘आनंद भवन’ को Odisha की जनता के उपयोग के लिए दान करने का निर्णय लिया था. उन्होंने कहा कि यह निर्णय भी राज्य के लोगों के प्रति कृतज्ञता और सेवा भाव से प्रेरित था, ताकि उस संपत्ति का उपयोग व्यापक जनहित में किया जा सके.

नेता प्रतिपक्ष ने आगे लिखा कि उसी सेवा और समर्पण की भावना को आगे बढ़ाते हुए वह Odisha विधानसभा द्वारा हाल ही में पारित उस प्रस्ताव के तहत मिलने वाली वेतन और भत्तों की बढ़ी हुई राशि को त्यागना चाहते हैं. उन्होंने Chief Minister से आग्रह किया कि इस धनराशि को राज्य के गरीब और जरूरतमंद लोगों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं में उपयोग में लाया जाए, ताकि इसका प्रत्यक्ष लाभ समाज के कमजोर वर्गों तक पहुंच सके.

social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पत्र को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “पिछले 25 से ज्यादा सालों से मुझे Odisha के लोगों का प्यार, स्नेह और समर्थन मिला है. मैं Odisha के लोगों और मेरे और मेरे स्वर्गीय पिता बीजू Patnaयक के प्रति उनके प्यार का बहुत आभारी हूं. पहले हमारे परिवार ने कटक में अपनी पुश्तैनी संपत्ति ‘आनंद भवन’ दान करने का फैसला किया था. उसी भावना से मैं विपक्ष के नेता के लिए बढ़ाई गई सैलरी और भत्ते को छोड़ना चाहता हूं, जिसे Odisha विधानसभा ने हाल ही में पास किया है. मैं Chief Minister मोहन चरण माझी से अनुरोध करता हूं कि वे इसका इस्तेमाल हमारे राज्य के गरीब लोगों की भलाई के लिए करें.”

पीएसके

Leave a Comment