
Bhopal , 7 जुलाई . Madhya Pradesh के पूर्व Chief Minister दिग्विजय सिंह ने राजनीति नहीं बल्कि धर्म रक्षा के लिए काम करने का ऐलान किया है. दिग्विजय सिंह उज्जैन से अयोध्या तक की पद यात्रा करने वाले हैं, यह घोषणा उन्होंने पिछले दिनों की थी. अब उन्होंने कहा कि वे राजनीति नहीं, बल्कि धर्म की रक्षा के लिए काम करेंगे.
दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह 80 साल के हो गए हैं, पार्टी ने उन्हें पांच बार विधायक बनाया, दो बार Lok Sabha में भेजा और दो बार राज्यसभा में. इस बार उन्होंने पार्टी से कह दिया था कि और किसी को जगह दें. पूर्व Chief Minister ने अपनी बात को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनकी यह यात्रा धर्म रक्षा के लिए होगी, धर्म रक्षा के लिए काम करेंगे, वह कोई राजनीति नहीं करेंगे. वह किसी तरह का Political बयान नहीं देंगे, अपने social media पर भी कोई Political प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं करेंगे.
जब दिग्विजय सिंह से पूछा गया कि क्या वे किसी नेता को अपनी उज्जैन से अयोध्या तक की यात्रा में आमंत्रित करेंगे, तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह किसी को आमंत्रित नहीं करेंगे. हां, अयोध्या के कार सेवक संतोष दुबे को जरूर आमंत्रित करेंगे, जिन्हें चार गोलियां लगी थीं. वह मेरे मुख्य अतिथि होंगे.
दरअसल, पूर्व Chief Minister दिग्विजय सिंह दशहरे के मौके पर उज्जैन से अयोध्या तक की यात्रा करने वाले हैं. वह दावा यही कर रहे हैं कि उनकी यह यात्रा पूरी तरह अPolitical होगी.
–
एसएनपी/डीकेपी