Skip to content
Thursday, 26 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
कूटनीति,राजनीति,अंतरराष्ट्रीय

उत्तर कोरिया ने दी ‘आत्मरक्षा’ की चेतावनी, ट्रंप के सैन्य अभ्यास घटाने के आदेश का नहीं दिखा असर

उत्तर कोरिया ने दी ‘आत्मरक्षा’ की चेतावनी, ट्रंप के सैन्य अभ्यास घटाने के आदेश का नहीं दिखा असर

सोल, 19 अगस्त . उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच दूरी को पाटना चाहते हैं President डोनाल्ड ट्रंप दूसरी ओर सोल भी चाहता है कि प्योंगयांग से रिश्ते सामान्य हों लेकिन नॉर्थ कोरिया फिलहाल इन बातों की फिक्र नहीं कर रहा है. उसने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘उल्ची फ्रीडम शील्ड’ (यूएफएस) की आलोचना करते हुए चेतावनी दी है कि वह अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने के अधिकार का इस्तेमाल करेगा.

यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश के बाद अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने सैन्य अभ्यास की अवधि और दायरा कम करने का फैसला किया है.

योनहाप ने बताया कि उत्तर कोरिया की Governmentी समाचार एजेंसी केसीएनए के अनुसार, प्योंगयांग ने अभ्यास को दुश्मन देशों की ओर से किए जा रहे आक्रामक सैन्य अभ्यास करार दिया और कहा कि वह अपने खिलाफ सैन्य खतरे को पूरी तरह निष्प्रभावी करने के लिए कदम उठाएगा.

उत्तर कोरिया ने ट्रंप के हालिया आदेश का सीधे तौर पर उल्लेख नहीं किया. अमेरिका और दक्षिण कोरिया का वार्षिक सैन्य अभ्यास Monday से शुरू हुआ था और इसे 27 अगस्त तक चलना था. अब दोनों देशों ने इसे Friday को ही समाप्त करने का फैसला किया है. इसके अलावा, अभ्यास के तहत होने वाले कुछ मैदानी प्रशिक्षणों में भी कटौती की जाएगी.

ट्रंप ने Sunday को social media पर कहा था कि अमेरिका-दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास महंगे हैं और उत्तर कोरिया के प्रति गलत संदेश देते हैं. उन्होंने अपने और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के बीच अच्छे संबंधों का भी हवाला दिया था. उत्तर कोरिया लंबे समय से इन सैन्य अभ्यासों को अपने खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई की तैयारी के तौर पर देखता रहा है.

प्योंगयांग का कहना है कि अभ्यासों का स्वरूप लगातार अधिक वास्तविक युद्ध की तैयारी जैसा होता जा रहा है. इस बीच, दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने अभ्यास में कटौती के बावजूद अपनी संयुक्त रक्षा क्षमता और सैन्य समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया है.

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून ने Wednesday को संसद में बताया कि सोल को ट्रंप के सैन्य अभ्यास घटाने के निर्देश की पहले से जानकारी नहीं थी. उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरियाई और अमेरिकी अधिकारी भी ट्रंप की social media घोषणा से पहले इससे अवगत नहीं थे.

–

केआर/

Share