दुनिया में किसी की भी तुलना भगवान श्रीराम से नहीं की जा सकती: आनंद दुबे

Mumbai , 1 जनवरी . Maharashtra कांग्रेस के नेता नाना पटोले द्वारा Lok Sabha के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तुलना भगवान श्रीराम से करने पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई. इस बीच शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने Thursday को प्रतिक्रिया दी.

शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने से बात करते हुए कहा, “इस देश में, या पूरी दुनिया में, किसी की भी तुलना भगवान श्रीराम से नहीं की जा सकती. कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं ने कसम खाई है कि वे कांग्रेस की नाव डुबो देंगे. चाहे वे दिल्ली में उदित राज हों, राशिद अल्वी, दिग्विजय सिंह, विजय राम रमेश, या माणिक टैगोर, अब नाना पटोले भी उस ग्रुप में शामिल हो गए हैं.”

कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) द्वारा एक बांग्लादेशी खिलाड़ी को खरीदने पर आनंद दुबे ने कहा, “अगर शाहरुख खान उसे अपनी टीम से निकाल देते हैं, तो हम सब उनका सम्मान करेंगे, उन्हें इज्जत देंगे, और उन्हें सही पहचान देंगे, लेकिन अगर शाहरुख खान उसे खिलाते हैं और पैसे कमवाते हैं, तो उस पैसे का इस्तेमाल वहां आतंकवादियों को पालने और हमारे देश के खिलाफ साजिश रचने में किया जाएगा.”

उन्होंने कहा, “हम किसी भी कीमत पर ऐसा नहीं होने देंगे. बांग्लादेश और Pakistan दोनों हमारे दुश्मन हैं. हम उनका पूरी तरह से बहिष्कार किए बिना शांत नहीं बैठेंगे.”

वहीं, Political विश्लेषक तहसीन पूनावाला ने कहा, “सबसे पहले, नए साल की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. मैं पूरी तरह सहमत हूं कि बांग्लादेश का कोई भी खिलाड़ी आईपीएल में नहीं खेलना चाहिए, लेकिन यह पॉलिसी कौन तय करता है, टीम, बीसीसीआई, या आईपीएल गवर्निंग कमेटी? यह कौन तय करता है कि Pakistan या बांग्लादेश के खिलाड़ी नहीं खेलेंगे? क्या शाहरुख खान तय करेंगे? या कोई और? यह आईपीएल कमेटी को तय करना चाहिए. इसे छोड़ दें तो आज भी बांग्लादेश में हिंदुओं का नरसंहार हो रहा है, और यह एक साल से हो रहा है. मौजूदा Government ने इस बारे में क्या किया है?”

एससीएच/डीकेपी

Leave a Comment